Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
कॉफी को ब्लैक टी से स्विच करने से मिलते हैं यह फायदे
ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें अपने दिन की शुरूआत कॉफी के साथ करना काफी अच्छा लगता है। यह उनके दिन को एक किक स्टार्ट देता है। इतना ही नहीं, वह दिन में जब भी लो फील करते हैं, तो कॉफी का सेवन करते हैं। लेकिन कॉफी में मौजूद कैफीन की अधिकता आपके लिए समस्या की वजह बन सकती है।
इसलिए, अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी कॉफी को ब्लैक टी से स्विच करें। ब्लैक टी, कई मायनों के कॉफी की अपेक्षा लाभदायक है। आप इस पावरहाउस ड्रिंक को अपने दिन की सही शुरुआत करने के लिए पी सकते हैं। यूं तो ब्लैक टी और कॉफी लगभग एकसमान ही हैं, लेकिन फिर भी यह आपके लिए अधिक लाभदायक है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी कॉफी को ब्लैक टी से स्विच क्यों करना चाहिए-

आंत का रखें ख्याल
आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्लैक टी को आंत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, काली चाय में पाए जाने वाले रोगाणुरोधी गुण आंत माइक्रोबायोम में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। जिसके कारण आपकी आंतों पर सकारात्मक पर प्रभाव पड़ता है।

होती है एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा
चूंकि, ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह सेल डैमेज से लेकर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से आपकी रक्षा कर सकती हैं। बता दें कि फ्री रेडिकल्स ऐसे यौगिक होते हैं, जो हृदय रोग से लेकर कैंसर तक का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं, समय से पहले बुढ़ापा आने के पीछे फ्री रेडिकल्स भी हैं। वे फाइन लाइन्स से लेकर झुर्रियों व सुस्त स्किन की वजह बनते हैं। उच्च संख्या में फ्री रेडिकल्स की उपस्थिति ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनती है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव कोशिकाओं और सेलुलर प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाता है। ब्लैक टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो कॉफी में नहीं पाई जाती है। चाय में पॉलीफेनोल्स, टैनिन और कैटेचिन होते हैं जिन्हें अपने कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

ब्रेन हेल्थ का रखे ख्याल
ब्लैक टी को ब्रेन के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। यह मस्तिष्क से जुड़े अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसे तंत्रिका संबंधी रोगों की रोकथाम से निकटता से जुड़ा हुआ है। जो लोग नियमित रूप से ब्लैक टी का सेवन करते हैं, उनमें मानसिक गिरावट का स्तर कम होता है। अमेरिकन क्लिनिकल फाइटोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन ने 32 व्यक्तियों पर काली चाय के सेवन के प्रभावों की जांच की। शोधकर्ताओं ने पाया कि काली चाय से संज्ञानात्मक हानि को कम करने में मदद मिली। काली चाय का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने तेज रिस्पॉन्स समय और बेहतर स्मृति स्मरण का प्रदर्शन किया।

बेहतर पाचन तंत्र
ब्लैक टी को पाचन प्रकिया के लिए लाभकारी माना गया है। यह पाचन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करती है, पेट की ख़राबी, मतली और पाचन रोगों को कम करने में मदद करती है। एक अध्ययन में पाया गया कि चाय साल्मोनेला और पेट के अल्सर का कारण बनने वाले खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हुए स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करती है। इतना ही नहीं, ब्लैक टी में डायरिया रोधी गुण भी होते हैं जो अच्छे मल त्याग को प्रोत्साहित करने और दस्त का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

वजन घटना
अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं तो आपको अपनी कॉफी को ब्लैक टी से अवश्य स्विच करना चाहिए। ईजीसीजी की उच्च सांद्रता के कारण ब्लैक टी एक प्रभावी वजन घटाने वाला एजेंट के रूप में काम करती है। यह चाय कैटेचिन शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करती है और तेजी से वसा जलने को प्रेरित करती है। ईजीसीजी शरीर को वसा भंडार कम करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है और इसके सेवन से एक्सरसाइज के दौरान आपकी परफार्मेंस भी बेहतर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
