Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया मेमोरी पावर बढ़ाने के टिप्स, आप भी करें फॉलो

आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपनी लाइफ टेक्नोलॉजी के बिना जीने की सोच भी नहीं सकता है। लेकिन जो टेक्नोलॉजी आपकी लाइफ को आसान कर रही हैं, वहीं आपके मेमोरी पावर को कमजोर भी बना रही है। आज के समय में आप कोई भी चीज याद रखने की जगह उसे अपने फोन के नोट पेड में लिखना पसंद करते हैं। किसी का बर्थडे हो, या फिर कोई जरूरी डेट याद रखना हो, हम सभी टेक्नोलॉजी पर पूरे तरह निर्भर हो चुके हैं। जिस कारण लोग भूलने की आदत, अल्जाइमर, डिमेंशिया जैसे बीमारी का सामना कर रहे हैं। लेकिन अभी भी आप अपने मेमोरी पावर को स्ट्रोन्ग कर सकते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होने मेमोरी पावर बढ़ाने के कुछ आसान टिप्स लोगों के साथ शेयर किए हैं। इसी के साथ न्यूरोलॉजिस्ट ने उन आदतों के बारे में भी बात की है, जिसके कारण आपके सोचने या याद रखने की शक्ति कम हो सकती है।
न्यूरोलॉजिस्ट से जाने मेमोरी पावर बढ़ाने के टिप्स
1. हेल्दी डाइट जरूरी
शरीर के साथ दिमाग का भी हेल्दी रहना जरूरी है। दिमाग के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें। ऐसे कई फूड्स है जो आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। डॉक्टर भी आपको अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करने की सलाह देते हैं, जो आपके दिमाग के लिए हेल्दी हो। अगर आप भी चीजे भूलने लगते हैं, या ज्यादा देर तक कोई बात याद नहीं रख पाते, तो अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, ब्रोकली, चॉकलेट को जरूर शामिल करें।
2. 7 घंटे की नींद जरूरी
बच्चे से लेकर बूढ़ों तक के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। नींद आपके लिए मेमोरी बूस्टर का काम करती है। रात को सोते समय आपके दिमाग से वो बातें निकल जाती हैं, जिन्हे याद रखने की जरूरत नहीं होती है। रात को सोते समय होने वाले माइंड डिटॉक्स से सुबह आपका दिमाग फ्रेश रहता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
3. रोज करें कुछ नया
अगर आप रोज एक ही चीज करेंगे, तो आपका दिमाग वहीं तक सिमटकर रह जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप रोज कोई न कोई नया काम करें। ऐसा करने से आपके दिमाग में न्यूरॉन्स कनेक्शन बनने में मदद मिलता है। जिसके कारण आपकी मेमोरी बूस्ट होती है। आप कोई भी चीज आसानी से याद रख पाते हैं।
4. एक्सरसाइज भी है फायदेमंद
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत मेमोरी पावर को बूस्ट करने के लिए लोगों को एक्सरसाइज करने की सलाह देती हैं। एक्सरसाइज करने से बॉडी के साथ माइंड में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। जिस कारण आपके माइंड सेल्स अच्छी तरह से काम करते हैं। इसलिए आप ऐसे एक्सरसाइज अपने लिए चुने जो आपके शरीर और माइंड दोनों के लिए हेल्दी हो।
5. एक बार में करें एक काम
आज के समय में लोग मल्टी टास्कर बनने की कोशिश करते हैं, जो आपके माइंड के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। एक बार में कई काम करने से आपका दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है, जिस कारण वो काम करना धीरे कर देता है। एक बार में कई काम करने से आपका कॉन्संट्रेशन बिगड़ जाता है। जिसके बाद आप दोनों कामों में अपना बेस्ट नहीं दे पाते हैं। आपकी सोचने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए आप एक बार में एक काम करने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
