Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Omicron New Variant BF.7: क्या इस दिवाली भारत नई कोविड वेव का करेगा सामना? ये हैं इसके लक्षण
इस साल देश में सभी त्योहार बहुत ही धूमधाम और खुशी से मनाए जा रहे है, क्योंकि बीते दो सालों में कोविड ने लोगों के चेहरे की मुस्कान छीन ली थी, कोई भी त्योहार उत्साह के साथ नहीं मनाए गये थे। लेकिन ये खुशी भी लग रहा है कि जल्द ही कम होने वाली है, क्योंकि भारत में भी Omicron BA.5.1.7 और BF.7 के एक नए वेरिएंट का पता चला है। इन सबटाइप को अत्यधिक संक्रामक कहा जाता है और इनमें से ज्यादाकर की ट्रांसमीशन पावर ज्यादा होती है। कथित तौर पर, गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने भारत में BF.7 के पहले मामले का पता लगा है। इस नए वेरियंट का पता चलते ही देश में हड़कंप मची है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि चीन में कोविड -19 मामलों में बढ़त्तरी हुई है, जिसके पीछे वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 का कथित तौर पर हाथ हैं।

क्या नया OMICRON वेरिएंट घातक है?
नए ओमिक्रोन स्ट्रेन का पता चलने के बाद, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसके ट्रांसमीशन रेट पर चिंता जताई है। हालांकि, माना जाता है कि संक्रमण शुरूआती स्टेज में है और इस पर अभी फौरन निर्णय लेना सही नहीं है। फिर भी BF.7 ने वैक्सीन इम्युनिटी की परत से हटकर इसने अपना रास्ता बनाने के संकेत दिये हैं।

इसके लक्षण-
इसके लक्षण लगभग पहले जैसे ही हैं लेकिन शरीर में दर्द अब तक एक प्रमुख समस्या मानी जाती है।
- भीड़
- गला खराब होना
- थकान
- खांसी होना
- बहती नाक
- ये इसके शुरूआती लक्षण हैं।

दिल्ली में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी गई
जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर से कोविड -19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें परीक्षण सकारात्मकता दर 2 फीसदी से से अधिक है। लेकिन दिल्ली में कोविड -19 के 135 नए मामले देखे गए।

दिवाली की भीड़ बनेगी निशाना-
विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली की भीड़ में इस नए COVID वेरिएंट की एक और लहर को ट्रिगर करने की क्षमता है। इसलिए सावधानी बरतने की सलाह देते हुए लोगों को जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।



Click it and Unblock the Notifications
