Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Ramadan 2020: लॉकडाउन में इन फूड से बढ़ाए इम्यूनिटी, सहरी और इफ्तार में खाए ये चीजें
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए देश के हर व्यक्ति ने खुद को घर में सीमित कर लिया है। इस दौरान रमजान के पवित्र माह की भी शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान रोजेदारों को सेहत और सामाजिक दूरी के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वास्थ्य संबंधी विशेष निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि आप शरीर की इम्युनिटी किस तरह बढ़ाएं।

हाई कार्ब फूड
ब्रेड, चावल, आलू आदि में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक होती है, जिससे ये काफी देर में पचते हैं। इससे शरीर ज्यादा ऊर्जावान होता है। भोजन में मिर्च ज्यादा न डालें वरना अपच व जलन हो सकती है।

डायटरी फूड
प्रचुर मात्रा में प्रोटीन लेने के लिए सहरी में दूध, अंडा, दही, पनीर आदि डेयरी उत्पाद के अलावा दालें व मांस जैसे चिकन, मटन, मछली आदि शामिल करें। यह शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि आहार में 60-80 ग्राम प्रोटीन शामिल होना चाहिए।

फाइबर फूड
सहरी के मेन्यू में ज्यादा फाइबर रखें। सेब, केला, खुबानी जैसे फलों में ज्यादा फाइबर होता है। साथ ही साबुत अनाज जैसे जौ, छोला, जई जरूर खाएं, इससे पेट भरा रहेगा। यह कब्ज रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा स्मूदीज भी अच्छा विकल्प बन सकता हैं।

हाइड्रेटेड ड्रिंक
सहरी व इफ्तारी में चाय, काफी आदि पीने से बचें क्योंकि कैफीन से शरीर में पानी घटता है और प्यास लगने लगती है। शरीर में तरावट लाने वाले पेय जैसे रुह अफजा जैसे शरबत आदि पियें। विशेषज्ञ बताते हैं कि जरुरत से ज्यादा पानी भी नुकसान पहुंचा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- रोजा रखा है तो दिनभर में ज्यादा मेहनत वाले काम करने से बचे, ताकि शरीर में पसीना न आए और पानी की कमी न हो जाए।
- गर्भवती और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाएं सहरी- इफ्तार में दुध व दही जैसे पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर में कैल्शियम की मात्रा पहुंचे।
- सहरी में ज्यादा नमक वाले भोजन से परहेज करें ताकि दिन में ज्यादा प्यास न लगे।

रमजान को लेकर WHO ने जारी किए दिशा निर्देश
डब्लूएचओ के अनुसार, रमजान में बड़े समूह में इबादत करने की जगह आभासी मंचों व तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करें।
उन्होंने सरकारों को सलाह दी है कि इसके लिए धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर पहले से योजना बना ली जाए।
साथ ही लोग गले लगने की जगह सीने में हाथ रखकर, दूर से झुककर दुआ करने के तरीकों को अपनाएं।
साथ ही डायबिटीज और दिल के मरीज भीड़ में जाने से बचें। सिगरेट छोड़ने की सलाह दी गई है।

रमजान हेल्पलाइन के पैनल में डॉक्टर भी होंगे शामिल
हर साल रमजान माह में मुसलमानों के रोजे और नमाज से संबंधित विभिन्न आशंकाएं दूर करने के लिए शुरू की जाने वाली मशहूर रमजान हेल्पलाइन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी हुई जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अपने पैनल में चिकित्सकों को भी शामिल करेगी। 'इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया' द्वारा संचालित की जाने वाली इस हेल्पलाइन में आमतौर पर रोजे की विभिन्न स्थितियों और नमाज से जुड़े मसलों पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जाते हैं। यह हेल्पलाइन शरीयत के आधार पर धार्मिक परामर्श भी जारी करती है।



Click it and Unblock the Notifications
