Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
सर्दियों में छाछ से नहीं करें परहेज, सर्दी-जुकाम न लगें इसलिए इस तरीके से पीएं
बहुत से लोगों को छाछ पीना काफी पसंद होता है। कई लोग तो खाने के साथ छाछ का सेवन जरूर करते हैं। गर्मियों में लोग ज्यादात्तर छाछ का सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। लेकिन सर्दियां आते ही लोग सर्दी-जुकाम के डर से इसका सेवन कम कर देते हैं। क्योंकि सर्दियों में छाछ पीने से आपको सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है। लेकिन आपको जानकर अच्छा लगेगा कि सर्दियों में छाछ पीना सेहतमंद होता है अगर आप इसे पीने के समय कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

सर्दियों में छाछ पीने का सही तरीका
-सबसे पहली बात तो यह है कि सर्दी में कभी भी प्लेन छाछ का उपयोग ना करें। क्योंकि सर्दी के मौसम में गला बहुत अधिक संवेदनशील रहता है। वातावरण ठंडा होने के कारण छाछ में मौजूद चिकनाई गले में जम जाती है, जो खिचखिच की वजह बनती है। हमेशा मसाला छाछ पीएं।
- सर्दियों में हमेशा धूप आने के बाद ही छाछ का सेवन करें आप धूप में बैठकर छाछ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदे मिलेंगे।
- सर्दियों में छाछ के साथ हमेशा गुड का सेवन करें। ऐसा करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और शरीर में सर्दी-गर्मी का संतुलन बना रहता है। क्योंकि गुड़ तासीर में गर्म होता है और छाछ की तासीर शीतल होती है।
- शुगर के मरीज सर्दियों में छाछ का सेवन करते समय उसमें जीरा, अजवाइन, काला नमक और हींग का तड़का लगाएं। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा।

छाछ पीने से होते हैं ये फायदे
छाछ शरीर में फैट की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करती है। यह शरीर की धमनियों को प्राकृतिक नमी प्रदान करती है और ब्लॉकेज की आशंका को कम करती है। छाछ सुपाच्य होती है। क्योंकि इसमें प्रोबायॉटिक माइक्रोब्स होते हैं। इस कारण छाछ आपके पेट में गैस, अपच, जलन जैसी समस्याएं नहीं होने देती है। छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इस कारण यह आपकी हड्डियों को मजबूत करती है। मांसपेशियों की लचक बढ़ाती है और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का खोखला होना) जैसी बीमारियों को दूर रखती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications