Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
सर्दियों में ज्यादा अरबी खाने से हो जाते है साइडइफेक्ट, जानें कब और कैसे खाएं
सर्दियां आते ही मार्केट में सीजनल फ्रूट और वेजिटेबल दिखने लग जाते हैं। ऐसे ही एक सब्जी है अरबी जो सर्दियों में देखने को मिलती है। सर्दियों में
अरबी को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है और कई लोग इसके पत्ते के पकौड़े बनाकर खाना पसंद करते हैं। अरबी के फायदे तो बहुत है लेकिन क्या आप जानते है इसे खाने के क्या नुकसान होते हैं, इसे किस तरह से खाया जाता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के नाम इस प्रकार हैं-

पेट हो सकता है खराब
अरबी को हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए। क्योंकि कच्ची अरबी खाने से पेट खराब हो सकता है और शरीर को कई तरह के रोग लग सकते हैं। इसके अलावा कई बार कच्ची अरबी खाने से गले में भी दर्द हो जाती है। इसलिए आप जब भी अरबी खाएं तो इसे अच्छे से पकाकर ही खाएं।

वजन बढ़ सकता है
अगर अधिक मात्रा में अरबी का सेवन किया जाए तो आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि अरबी के अंदर कैलोरी काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसलिए आप अरबी ज्यादा ना खाएं और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करे।

एलर्जी होने का खतरा
कई लोगों को अरबी से एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए अगर आप इसे पहली बार खा रहे हैं तो आप ये जांच लें कि ये आपके लिए सही है कि नहीं।

किस तरह से करें अरबी का सेवन
अधिकतर लोगों द्वारा अरबी की सब्जी बनाई जाती है। इसलिए आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। जबकि कई लोग इसको उबालकर भी खाते हैं। वहीं अरबी के पत्तों के पकौड़े भी लोगों द्वारा खाए जाते हैं। इसलिए आपको जैसे पसंद हो आप उस प्रकार से इसका सेवन कर लें। हालांकि आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की आप कभी भी अरबी या अरबी के पत्तों को कच्चा ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications