Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
तुलसी खाने से हो सकते हैं नुकसान, जानें किन्हें इसे खाने नहीं खाना चाहिए
भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा मौजूद होता है। हिंदू धर्म में जहां इसे पूजनीय माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधी से कम नहीं माना जाता है। तुलसी में विटामिन, कैल्शियम, आयरन के गुण पाए जाते हैं। तुलसी का सेवन करने से सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से भी शरीर बचा रहता है। वहीं कोरोना काल में तुलसी का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर तुलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे शरीर को नुकसान होने का भी डर रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर तुलसी का ज्यादा सेवन किया जाए तो क्या नुकसान हो सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
तुलसी, ब्लड शुगर को कम करने का काम करती है। जो लोग डायबिटीज या हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज हैं और शुगर की दवाइयां ले रहे हैं, अगर वे तुलसी का सेवन करते हैं, तो उनके ब्लड शुगर में बहुत कमी आ सकती है, जो कि नुकसानदायक हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान
तुलसी में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है. यह पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है. तुलसी के अधिक सेवन से प्रेगनेंसी में डायरिया की समस्या भी हो सकती है।

खून पतला कर सकता है
तुलसी के पत्तों में ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो खून को पतला करने के लिए जानी जाती है। तुलसी की तासीर गर्म होती है। इसका ज्यादा सेवन पेट में जलन पैदा कर सकता है। तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

एसिडिटी
एसिडिटी तुलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप तुलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको पेट में जलन, दर्द और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications