Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
रिसर्च: छह नए प्रकार के कोरोना वायरस मिले, जानें लक्षण
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस का इलाज खोजने में जो सबसे बड़ी समस्या आ रही वो इसके बदलते लक्षण और स्वरूप हैं। शुरू में सामान्य सर्दी जुकाम, गले में दर्द और बुखार के लक्षण बताए गए थे, लेकिन ताजा अध्ययन में नए लक्षण के साथ 6 नए कोरोना के बारे में पता चला हैं। इस शोध की मदद से वैज्ञानिकों को लक्षण के आधार पर वायरस के सही प्रकार को पहचानने में मदद मिलेगी।

मेडआरएक्सआइवी प्रीप्रिंट प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित इस स्टडी में ब्रिटेन और अमेरिका में करीब 1,600 लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया गया। ये सभी लोग कोरोना पॉजिटिव थे और नियमित रूप से एक ऐप पर अपने लक्षणों की जानकारी अपडेट करते थे। इन आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया कि कौन-कौन से लक्षण एक साथ देखने को मिलते हैं और लक्षणों के हिसाब से कोरोना संक्रमण का प्रसार कैसे होता है।
किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ता क्लेयर स्टीव्स के अनुसार, इस डाटा के आधार पर ऐसे मरीजों की पहचान आसान होगी, जिनमें लक्षण ज्यादा गंभीर होने का डर है। साथ ही यह अध्ययन डॉक्टरों को यह समझने में मदद करेगा कि कैसे लक्षण वाले मरीजों में वायरस का संक्रमण ज्यादा गंभीर होने का खतरा है। इस अध्ययन में वायरस के संक्रमण की गंभीरता को समझते हुए अलग-अलग स्तर पर बांटा गया है। इसमें शुरुआती 3 श्रेणी के लक्षण वालों में अधिकतम 4.4 प्रतिशत लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं इन छह नए कोरोना के प्रकार के बारे में।
1. बुखार के बिना सामान्य फ्लू जैसा के लक्षण: सिर दर्द, गंध का अहसास न होना, मांसपेशियों में दर्द होना, खांसी, गले का दर्द, छाती का दर्द और बुखार न होना।
2. बुखार के साथ 'फ्लू जैसा': सिरदर्द, गंध, खांसी, गले में खराश, स्वर बैठना, बुखार, भूख न लगना।
3. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल: सिरदर्द, गंध की कमी, भूख न लगना, दस्त, गले में खराश, सीने में दर्द, कोई खांसी।
4. गंभीर लेवल 1, थकान : सिरदर्द, गंध की कमी, खांसी, बुखार, स्वर बैठना, सीने में दर्द, थकान।
5. गंभीर लेवल 2 , भ्रम की स्थिति होना : सिरदर्द, गंध की हानि, भूख न लगना, खांसी, बुखार, स्वर बैठना, गले में खराश, सीने में दर्द, थकान, भ्रम, मांसपेशियों में दर्द।
6. गंभीर लेवल 3, पेट और श्वसन: सिरदर्द, गंध की कमी, भूख में कमी, खांसी, बुखार, गले में खराश, गले में खराश, सीने में दर्द, थकान, भ्रम, मांसपेशियों में दर्द, सांस की तकलीफ, दस्त, पेट दर्द।
शोधकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के गंभीर लेवल 4,5 और 6 प्रकार के मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने और रेस्पिरेटरी सर्पोट की ज्यादा जरुरत पड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
