Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
क्या आपको मोमोज खाने का शौक हैं, जानें इसे खाने के नुकसान
जब भी स्ट्रीट फूड की बात होती है तो मोमोज के बिना ये बात पूरी नहीं हो सकती हैं। सर्दियों में गर्मागर्म मोमोज खाने का मजा ही कुछ ओर होता है। मोमोज बनाने के लिए मैदे की लोई में सब्जियों को बारीक काटकर भरा जाता है और इसे स्टीम देकर या फ्राई करके बनाया जाता है। कई लोग मोमोज के बहुत शौकीन होते हैं, बहुत ही चाव से लोग मोमोज खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मोमोज खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

बेंजोइल पेरोक्साइड होता है मैदे में
मोमोज को बनाने में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है और मैदे में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, मोमोज में मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।

पैंक्रियाज के लिए खतरनाक
कई लैब टेस्ट में ये पाया गया है कि मोमोज को बनाने में मैदे में जो तत्व मिलाए जाते है, वह शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं, साथ ही डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।

डायबिटीज होने का खतरा
मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है इसलिए मोमोज खाने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है।

कब्ज की भी हो सकती है दिक्कत
मोमोज में फाइबर नहीं होता जिससे इसे खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है और सिर दर्द तथा गैस जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे खाने से खून में ग्लूकोज जमने लगता है जिससे गठिया तथा दिल संबंधी रोग हो जाते है

निकल जाता है प्रोटीन
जो लोग हर रोज मोमोज या मैदे से बनी चीजें खाते हैं उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे वे हमेशा बीमार रहते हैं।इसको जब पकाया जाता है तो मैदे में से प्रोटीन निकल जाता है और ये एसिडिक बन जाता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
