Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्टडी के मुताबिक इस उम्र में व्यक्ति के पास होता है सबसे ज्यादा आत्मविश्वास
आत्मविश्वास को लेकर जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। किसी दिन लगता है कि आप दुनिया जीत सकते हैं तो किसी दिन 'दुनिया में आए हैं तो जीना ही पड़ेगा’ जैसा एहसास आता है। किशोरावस्था से लेकर 20 की शुरुआती उम्र तक जवानी की थोड़ी-बहुत झलक तो मिल ही जाती है। इस उम्र में खुद से प्यार करना और जो हैं जैसे हैं, वैसे ही खुश रहना सीखते हैं।
कब रहता है सबसे ज्यादा आत्मविश्वास

साइकोलॉजिक बुलेटिन में प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार एक विशेष उम्र होती है जिसमें कॉन्फिडेंस लेवल सबसे ज्यादा रहता है। इस रिसर्च में 191 अध्ययनों के जरिए यह जानने की कोशिश की गई है कि कैसे उम्रभर आत्मविश्वास में बदलाव आता है। ऐसा पाया गया कि आत्म-सम्मान के स्तर में अपने आप ही उतार-चढ़ाव आता है। इस रिसर्च की कुछ खास बातें:
11 से 15 साल की उम्र में आत्म विश्वास बढ़ना बंद हो जाता है।
युवा वयस्क की उम्र में तेजी से आत्मविश्वास बढ़ता है।
किशोरावस्था में ये काफी ऊंचाई पर जा सकता है लेकिन कम नहीं होता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक इंसान को अपने ऊपर सबसे ज्यादा विश्वास 60 की उम्र से 70 तक रहता है। हालांकि, कुछ लोग 90 की उम्र में भी कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं।
क्या है इसका अर्थ

इस रिसर्च का कहना है कि हमारी जिंदगी में हमेशा सबसे बेहतर भविष्य में छिपा होता है। कई लोगों को लगता है कि 20 प्लस में लोगों को सबसे ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस होता है। वहीं 60 की उम्र तक आते-आते आपका आत्मविश्वास इसलिए सबसे ज्यादा रहता है क्योंकि आपको इस बात की चिंता नहीं रहती कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
