Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
फल-सब्जियों को ऐसे करेंगे स्टोर तो नहीं होंगे उनके पोषक तत्व खत्म
यह तो हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए फल-सब्जियों का सेवन करना बेहद आवश्यक है। लेकिन केवल ताजा फल-सब्जियां खरीदने से आपको यह गारंटी नहीं मिलती है कि खाना पकाने के बाद भी उसके पोषक तत्व बने रहेंगे। पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए उन्हें ठीक से स्टोर करना भी आवश्यक है।
खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों के कम होने के पीछे का एक मुख्य कारक समय भी है। इसलिए, जब भी आप फूड आइटम्स खरीदने जाएं, तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वह स्थानीय रूप से उगाए गए हैं और पैक व परिवहन के बजाय ताजा हैं। आप उन फलों और सब्जियों को खरीदने का प्रयास करें जो मौसम के अनुसार हैं, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से पके होते है और इन्हें पकाने के लिए कृत्रिम तरीकों का सहारा नहीं लिया जाता है। इसके अलावा, इन्हें खरीदने के बाद सही तरह से स्टोर करना भी जरूरी है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

खाद्य पदार्थों को ठंडे वातावरण में रखें
प्याज, आलू और लहसुन जैसी जड़ वाली सब्जियों को ठंडी और सूखी जगहों पर स्टोर करना बेहतर होता है। वहीं, अन्य सब्जियों को स्टोर करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद होता है।

हवा के आवागमन पर दें ध्यान
कुछ सब्जियां जैसे मशरूम और कुछ अन्य फलों के सामान सिलोफ़न या प्लास्टिक के बक्से में आते हैं। उन्हें कागज़ की थैलियों में रखने या प्लास्टिक के बक्सों में कुछ छेद करना अच्छा रहता है। इससे उनमें से हवा आसानी से गुजर पाती है। इस विधि से, वे खराब नहीं होंगे और उनके पोषक तत्व बरकरार रहेंगे।

अपनाएं फ्रीजिंग तरीका
अगर आप मटर जैसी कुछ सब्जियों का सेवन लगभग पूरे साल ही करना चाहते हैं, तो ऐसे में उन्हें स्टोर करने के लिए फ्रोजन विधि का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। फ्रोजन सब्जियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, बस आपको सही तरीका अपनाना चाहिए। मसलन, आप उन्हें ताजा खरीदकर व ब्लॉन्च करने के तुरंत बाद फ्रोजन करें।

ना छीलें सब्जियां
अमूमन लोग सब्जियों को बनाते समय उसे छीलते हैं। लेकिन, किसी सब्जी या फल की मोटी परतों को जोर से छीलने पर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अगर संभव हो तो आप उन्हें बिना छीले ही सेवन करने की कोशिश करें, इससे आपको अधिकतम पोषक तत्व प्राप्त होंगे। वहीं, अगर आपको इसकी स्किन को छीलना भी है, तो इसे पतला छीलने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications