Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या होती है जॉक खुजली, जाने इसके घरेलू उपाय
फंगल इंफेक्शन लोगों में काफी कॉमन समस्या है, लेकिन समय पर ठीक न होने की वजह से यह समस्या बढ़ जाती है। बता दें कि मानव शरीर में लाखो माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं। उनकी संख्या में असंतुलन से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं फंगल इंफेक्शन भी कई तरीके के होते हैं, उन्हीं में से एक है जौक खुजली, जो गु्प्तांग, जाँघों के अंदर वाले हिस्से पर होता है। शुरुआत में यह समस्या लोगों को बहुत सामान्य लगती है, लेकिन उपचार नहीं किए जाने पर यह फैलना शुरू हो जाती है। इसके कई लक्षण हैं, जिसे जानने के बाद आप आसानी से इलाज कर सकते हैं। आप चाहें तो शुरुआत में कुछ घरेलू तरीके आजमा सकती हैं।

क्या है जॉक खुजली
हमारी स्किन पर एक फंगी ग्रुप रहता है, जिसे डर्मेटोफाइट्स के रूप में भी जाना जाता है। इसमें अपनी सुविधा के अनुसार गर्म या फिर नमी वाले क्षेत्र में बढ़ने के गुण होते हैं। वहीं जॉक खुजली एक प्रकार का संक्रमण है जो कवक के इस समूह के कारण होता है। आमतौर पर यह जांघ, नाभि, कमर, आंतरिक हिस्सों या फिर अन्य स्थानों पर भी हो होता रहता है। माना जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यह समस्या कम होती है, लेकिन हाइजीन का ख्याल नहीं रखने पर महिलाएं भी इसके संपर्क में जल्दी आ जाती हैं।

जॉक खुजली के लक्षण
- खुजली के साथ जलन होने की समस्या होती है।
त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं जिसका कलर सामान्य स्किन से अलग होता है।
- प्रभावित क्षेत्र की त्वचा बदल सकती है।
- इचिंग की वजह से लगातार खुजली करने का मन करता है।
प्रभावित क्षेत्र की त्वचा में दरार पड़ सकती है या फिर यह छिल सकती है।

नारियल तेल
खुजली की वजह से स्किन से नमी गायब हो जाती है, जिसकी वजह से इचिंग होने लगती है, ऐसे में आप चाहें तो नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। कॉटन बॉल की मदद से नारियल तेल को प्रभावित स्थान में टैब कर के लगाएं। तेल के सूखने के लिए लगभग 20 मिनट तक इंतजार करें और इसे रोजाना दो बार दोहराएं।

लिस्टरीन
इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल, और एंटीबैक्टीरियल गुण हैं, जो जॉक खुजली को ठीक करने में मदद करते हैं। एक कॉटन बॉल की मदद से माउथवॉश को टैप करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। हालांकि शुरुआत में यह काफी जलता है, लेकिन धीरे-धीरे आपको आराम मिलेगा। आप चाहें तो दिनभर में तीन से चार बार कर सकती हैं। हालांकि इस ट्रिक को हमने आजमाया है, लेकिन आपको इससे किसी तरह की समस्याएं होती हैं तो इसे करने से बचें और डॉक्टर से परामर्श लें।

कॉर्न स्टार्च
यह एक ड्राई एजेंट के रूप में काम करता है और प्रभावित क्षेत्र के आसपास मॉइस्चराइजर बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा को ठंडक का एहसास दिलाता है, जिससे खुजली या फिर जलन जैसी समस्या कुछ देर के लिए शांत हो जाती है। हर तीन घंटे या फिर जब भी यह ड्राई होने लगे तब प्रभावित स्थान पर पाउडर लगाएं।

ओटमील
यह सूजन और खुजली को कम करने में मदद करता है। ठंडे पानी से भरे अपने बाथटब में दो कप ओटमील पाउडर मिलाएं। इसमें भिगोते समय, प्रभावित क्षेत्र पर पानी से मालिश करें। आप रात में नहाते वक्त ऐसा करें। वहीं ये घरेलू उपचार करने के बावजूद अगर जौक खुजली ठीक नहीं हो रही है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। चार या फिर पांच दिन से अधिक होने पर डॉक्टर को एक बार जरूर दिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications