Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
सफेद प्याज के 3 फायदे जानकर एकदम से चौंक जाएंगे आप
सफेद प्याज ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ती है बल्कि इसके इस्तेमाल से सौंदर्य सहित एक साथ कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। सफेद प्याज खाने से जोड़ों की बीमारी से छुटकारा के अलावा सेक्सुअल पॉवर बढ़ाया जा सकता है। शायद इसीलिए कहा जाता है कि प्याज खाने से इंसान की आयु बढ़ती है। सफेद प्याज में पानी की प्रचुर मात्रा होती है, इसलिए गर्मियों में नियमित रूप से इसे खाने से लू लगने की संभावना कम हो जाती है। इसमें यौन रोगों को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसे कामशक्ति वृद्धि कारक भी माना गया है।

पथरी से हमेशा के लिए निजात
अगर आपको पथरी की शिकायत है तो चिंता ना करें, क्योंकि सफेद प्याज का रस पथरी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से पथरी के दर्द और इस बीमारी से शीघ्र छुटकारा मिलता है।

एनीमिया
प्याज एक अच्छा ब्लड प्यूरिफायर (रक्तसफा) भी है और रक्त की कमी भी दूर करता है। इसलिए महिलाओं को इसक सेवन अवश्य करना चाहिए, खासकर मासिक धर्म के समय इसे नियमित रूप से सलाद के रूप में खाएं।

वीर्यवृद्धि करता है
किसी-किसी मर्द को कम वीर्य निकलने की समस्या होती है जो कुछ हद तक नपुंसकता की निशानी भी मानी जाती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी तरह की समस्या से ग्रस्त हैं तो आज ही सफेद प्याज का इस्तेमाल करें। वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने से फायदा होता है। नपुंसकता दूर करने के लिए सफेद प्याज का रस, अदरक का रस, शहद और घी मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इस मिश्रण को 21 दिनों तक लगातार सुबह-शाम पिएं।

शीघ्रपतन के लिए नहीं है अच्छा
अगर शीघ्रपतन की समस्या है तो सफेद प्याज के रस में 100 ग्राम अजवाइन को मिलाकर धूप में सुखा दें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तो इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का पांच ग्राम घी और पांच ग्राम शक्कर के साथ दिन में तीन बार सेवन करें। इससे उसी रात को ही संभोग के दौरान आपको शीघ्रपतन की समस्या नहीं होगी। इसी के साथ कामोत्तेजना बढ़ाने के लिए भी आप इस मिश्रण का 21 दिनों तक लगातार सेवन कर सकते हैं। इससे शीघ्रपतन की समस्या हमेशा के लिए तो दूर होगी ही साथ ही आपमें कामोत्तेजना की इच्छा भी चरम स्तर पर पहुंच जाएगी जो आपको संभोग के दौरान काफी देर तक बिस्तर में टिकने में मदद करेगी।

गले की खराश को करता है दूर
खराश: गले की खराश, सर्दी या कफ हो, तो गुड़ या शहद के साथ सफेद प्याज का रस लेने से रोगी जल्दी ठीक होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें, एक चम्मच की मात्रा काफी होगी। मधुमेह: प्रतिदिन प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन बनाता है। इसलिए मधुमेह रोगियों को नियमित रूप से हर दिन इसे खाना चाहिए।

हृदय रोग
सफेद प्याज ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। इसमें पाया जाने वाला मिथाइल सल्फाइड और एमीनो एसिड कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित करता है, इस प्रकार आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं।

जोड़ों के दर्द
अगर आपके परिवार को कोई गठिया यानि जोड़ों के दर्द से परेशान है तो प्याज के रस से मालिश करें। प्याज के रस से मालिश करने पर तुरंत आराम मिलता है। प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। चूंकि प्याज की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर प्याज आपके लिए रामबाण साबित होगी।



Click it and Unblock the Notifications