Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
नवजात शिशु के शरीर से क्यों आती है खुशबू, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आपके घर में या किसी रिश्तेदार के घर में किसी शिशु का जन्म हुआ हो और आपने गौर किया हो तो नवजात शिशुओं के शरीर से एक लुभाने वाली गंध आती हैं। कभी आपने सोचा है कि आखिर दुधमुंहे बच्चों से ऐसी खुशबू क्यों आती हैं। क्यों नहलाने और सफाई करने के बाद भी कई हफ्तों तक बेबीज के अंदर से ये अलग तरह की खुशबू क्यों आती रहती है? इस विषय पर हाल ही में एक अध्ययन किया गया। यह स्टडी पिछले दिनों फ्रंटियर्स साइकॉलजी जर्नल में प्रकाशित की गई।
इस स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने 30 महिलाओं पर रिसर्च की। इनमें 15 महिलाएं वे थीं, जिन्होंने हाल ही बच्चे को जन्म दिया था और बाकी 15 महिलाएं वे थीं, जिन्होंने अभी तक किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है।

इन सभी महिलाओं को 2 दिन पहले जन्मे नवजात बच्चों को पहनाए गए कपड़े सूंघने के लिए दिए गए। इस दौरान दोनों महिलाओं के मस्तिष्क के उस हिस्से में ज्यादा हलचल देखने, जो कोई उपहार मिलने या टेस्टी फूड खाने के दौरान देखने को मिल। इस बात को यूं समझे नवजात शिशु से आने वाली गंध से उत्तेजना और सुकून का अहसास होता है।
जानिए क्यों बच्चों से आती है खुशबू
आइए जानते है कि बच्चों से ऐसी खुशबू क्यों आती हैं? हालांकि वैज्ञानिकों ने इसके बारे में कोई साफ-साफ कारण नहीं बताएं हैं। इस विषय में रिसर्च जारी है। लेकिन इससे जुड़े कारण जरुर बताएं हैं जिनमें पहला कारण है, बच्चों के शरीर से उनके पसीने के साथ निकलने वाले रसायन। हालांकि, उनकी गंध छह सप्ताह से अधिक समय तक नहीं रहती है क्योंकि तब तक वे बाहरी चीजें खाना और पीना शुरू करते हैं, जिससे उनका मेटाबॉलिज़म बदलना शुरू हो जाता है। जबकि इससे पहले तक उन्हें मां के गर्भ में गर्भनाल के जरिए पोषण मिल रहा होता था।

वहीं इससे जुड़ा दूसरा तर्क ये है कि यह खुशबू हमारे दिमाग को सीधे तौर पर इसलिए इफेक्ट करती है क्योंकि हमारा ब्रेन अच्छी और बुरी यादों को गंध के माध्यम से परखता है। हम जिन चीजों से प्यार करते हैं, उनकी खुशबू हमें आकर्षित करती है और ब्रेन का एक हिस्सा एक्टिव होकर हमें उन चीजों से जोड़ता है। साथ ही जो चीजें हमें नुकसान पहुंचाती है उनकी गंध से हमारा ब्रेन एक्टिव होकर नकारात्मक प्रक्रिया देता है।
यही वजह है कि ना केवल मां को बच्चे की खुशबू और उसके कपड़ों की खुशबू आकर्षित करती है बल्कि कुछ ना बोल पानेवाले बच्चे भी अपनी माताओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े बहुत पसंद होते हैं और वे अपनी मां के दूध की खुशबू से आराम महसूस करते हैं। बच्चे के बड़े होने के बाद उसके शरीर से गंध आनी बंद हो जाती है लेकिन मां के ब्रेन को वह गंध हमेशा याद रहती है। कई माता-पिता तो कमरे में एंट्री करते समय ही अपने नवजात की खुशबू से उसे पहचान लेते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
