Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अगर फ्यूचर में बचना चाहते हैं किसी बड़ी बीमारी से तो कराते रहे ब्लड टेस्ट, जाने क्यों हैं जरुरी
हमारे शरीर में कई सारी बीमारियों का पता रक्त जांच के माध्यम से ही चलता है। क्योंकि रक्त में मौजूद विषैले तत्व और अशुद्धियों के वजह से रक्त से जुड़ी कई बीमारियां होने की आशंका रहती है। हमारा शरीर स्वथ्य तरीके से काम करें इसके लिए जरूरी है कि हमारा ब्लड भी शुद्ध और साफ बना रहे। क्योंकि ब्लड ही हमारे शरीर को चलाने और ऊर्जा देने का मुख्य स्त्रोत है। खून की जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए ताकि उन समय रहते हुए उन बीमारियों के बारे में भी पता चल सके, जो भविष्य में आगे चलकर लाइलाज बीमारी का रूप ले सकता है।
शरीर में खून की कमी होना, ब्लड में किसी तरह का संक्रमण होना, ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा की जांच, रेड और वाइट ब्लड सेल्स की मात्रा , हिमोग्लोबिन की स्थिति, विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्लेटलेट्स काउंट, प्लाजमा आदि की ठीक-ठीक उपस्थिति का पता ब्लड टेस्ट के जरिए ही चलता है। समय रहते अगर ब्लड के सभी कंपाउंड्स की बेहतरी पता चलती रहे तो आगे चलकर अपनी सतर्कता की वजह से अब किसी घातक बीमारी से बच सकते हैं।

बड़ी से बड़ी बीमारी का चल सकता है पता
ब्लड टेस्ट के जरिए आप शरीर के कई दूसरे अंगों के कार्यप्रणाली और उनकी सही स्तिथी के बारे में भी पता किया जा सकताहै। जैसे किडनी, लीवर, हर्ट की जांच हो सकती है। साथ ही अनुवांशिक रूप से कोई बीमारी होने की आशंका तो आपको नहीं है इस बात का भी पता किया जा सकता है।

हार्मोनल अनियमिता के बारे में चल जाता हैं पता
अगर आप काफी समय से अपने शरीर में वजन से जुड़े कुछ बदलाव देख रहे हैं जैसे की लगातार आपका वजन घट रहा हैं बिना किसी डाइट किये बिना तो यह हार्मोनल अनियमिता, कैंसर, थाइरोइड और दिल से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता हैं। एक ब्लड टेस्ट के जरिये आप अपनी सेहत से जुड़ी कई गुतिथियो गुत्थियों को सुलझा सकते हैं।

कब और कैसे कराएं?
बिजी लाइफस्टाइल में आजकल लोग छोटी उम्र में ही ब्लड शुगर, बीपी जैसी कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। छोटी उम्र में इन बीमारियों से बचने के लिए जरुरी बचाव है की आप समय-समय पर कंप्लीट बॉडी चेकअप और ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इसके लिए आप किसी अच्छी लैब और हॉस्पिटल से संपर्क कर सकते हैं। आमतौर पर ब्लड से जुड़े सभी टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर-अंदर आ जाती है। इन जांचो के जरिये आप कई बीमारियों से बच सकते है।

रक्त जांच करने से पहले इस बात का रखे ध्यान
अगर आप भी अपना ब्लड टेस्ट करवाने का सोच रहे है तो यह बात ध्यान रखे की अच्छे रिजल्ट के लिए खाली पेट ही ब्लड टेस्ट कराएं। इसके अलावा ब्लड टेस्ट करने के 8 से 12 घंटे पूर्व फास्टिंग पर रहे।



Click it and Unblock the Notifications
