Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है दांतों में सेंसिटिविटी, जानें वजह
उम्र के साथ दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और मसूड़ों की पकड़ कमजोर हो जाती है। कई बार दांतों की सड़न भी सेंसिटिविटी का कारण बन सकती है। अगर इस समस्या पर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो इसके कारण दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी शुरू होने लगती है।

सर्दियों में कुछ भी ठंडा या गर्म खाने पर, खट्टा या मीठा लगने पर दांतों में झनझनाहट होना आम बात हो सकती है। दांत दर्द, दांत में कीड़े या दांतों में सड़न से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं होती हैं जो आपको परेशान कर देती हैं। इसकी वजह से मसूड़ों में भी दर्द की समस्या रहती है। उम्र के साथ दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं और मसूड़ों की पकड़ कमजोर हो जाती है। दांतों की जड़ों में छोटी-छोटी नलिकाएं होती हैं जिन्हें ट्यूबल कहा जाता है। क्या आप जानते हैं दांतों में झझनाहट होने के कारण क्या होते हैं।
हम यहां बता दांतों में दर्द या सेंसिटिविटी के कारण और कुछ घरेलू उपाय...

ये घरेलू उपाय करेंगे दांतों की सेंसिटिविटी को दूर
1. नमक और सरसों के तेल से मसाज करना फायदेमंद हो सकते हैं। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।
2. दिन में दो बार एक-एक चम्मच काले तिल को चबाने से सेंसिटिविटी में फायदा हो सकता है।
3. तिल, सरसों का तेल और नारियल का तेल एक-एक चम्मच करके अच्छी तरह मिला लें। इस तेल से दांतों और मसूड़ों की मसाज करें। उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह साफ कर लें।
4. लौंग को चबाने से दांतों का दर्द कम करने के साथ मुंह में इंफेक्शन को रोकने में मदद मिल सकती है।
5. कच्चे प्याज में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो दांतों की झनझनाहट से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए प्याज के छोटे टुकड़े को दांतों में दबाएं और फिर नमक पानी से कुल्ला कर लें।
6. दांतों का झनझनाहट दूर करने के लिए लहसुन काफी फायदेमंद हो सकती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2-3 लहसुन की कलियों को छील कर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद नमक पानी से कुल्ला कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
