Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सिर्फ अदरक ही नहीं सर्दियों में लौंग की चाय पीने के भी है फायदे, जानें कैसे बनाएं
सर्दियों में चाय की गर्म-गर्म चुस्की हर किसी के लिए सुकून का काम करती हैं। लोग इस मौसम में गर्माहट और चाय का आनंद उठाने के लिए रहने के लिए अदरक, तुलसी औेर मसाला न जाने कितने तरह-तरह की चाय पीना पसंद करते हैं। कई लोग तो सर्दियों में ठंड और जुकाम से बचने के लिए लौंग की चाय पीना भी पसंद करते हैं। सर्दियों में लौंग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। आयुर्वेद में लौंग से होने वाले फायदों के बारे में काफी कुछ पढ़ने को मिलता हैं। लौंग तो हर घर के किचन में मौजूद होती है, तो अगर आपको सर्दियों में कफ, बुखार और गले के इंफेक्शन से बचना है तो लौंग की चाय पीना ना भूलें। आइए जानते हैं लौंग की चाय पीने के फायदों के बारे में।

ऐसे बनाएं लौंग की चाय
1 चम्मच लौंग को दरदरा पीस लें। फिर इस पाउडर को 1 कप पानी में डाल कर 5-10 मिनट तक उबालें। जब यह उबलना शुरू हो जाए तब इसमें आधा चम्मच टी पाउडर मिला कर कुछ मिनटों तक पकाएं। फिर पानी को छान कर हल्का ठंडा करके पिएं। आप इसे स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं।

सर्दी जुकाम को करें छूमंतर
सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या आम होती है और ऐसे में लौंग आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। सर्दी-जुकाम या गले में खराश होने पर लौंग वाली चाय पी लें। इससे आपको सर्दी-जुकाम में राहत के साथ गले में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

मुंह की बदबू दूर करे
लौंग की चाय पीने से मुंह की बदबू की समस्या दूर होती है। दांतों में पाइरिया की समस्या से पीड़ित लोग हों या काफी देर भूखे पेट रहने से मुंह से आने वाली बदबू की समस्या दूर करता है लौंग। लौंग सांस की बदबू और दांतों के दर्द को हमेशा के लिए दूर कर सकती है। इसके लिए आपको 40 से 45 दिनों तक लगातार रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखना होगा।

सेहत के लिए फायदेमंद लौंग
लौंग में युगेनॉल नाम का महत्वपूर्ण यौगिक पाया जाता है। इसमें फाइबर, विटमिन और खनिज प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है।

एसिडिटी और पेट के दर्द को करें दूर
1 कप लौंग की चाय पीने से शरीर में खून का फ्लो अच्छा होता है और मुंह में लार बनने लगती है जो खाने को हजम करने में सहायक होती है। यह एसिडिटी और पेट के दर्द से भी आराम दिलाता है। सिर्फ खाने को पचाने में ही नहीं और कई में भी लौंग की चाय काफी फायदेमंद है। सर्दियों में इसे पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं।

स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाए
यह आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाएगा। लौंग की चाय में ऐसा तेल पाया जाता है जो शरीर से टॉक्सिन निकालता है। अगर इसे किसी घाव पर लगाया जाए तो वह जल्दी ठीक हो जाता है। यह फंगल इन्फेक्शन और दाद से भी छुटकारा दिलाता है।

गठिया दर्द में मिलता आराम
अगर आपको गठिया से जुड़ा दर्द है तो आपको आई कोल्ड लौंग की चाय से आराम मिल सकता है। लौंग काफी ताकतवर होती है इसलिए दर्द वाली जगह पर लौंग की चाय के पानी से दिन में 2 या 3 बार 20 मिनट के लिए सिंकाई कर सकते हैं। इससे जोड़ों का दर्द, सूजन और लिगामेंट इंजरी में फायदा मिलेगा।

पेट के कीड़े मारे
पेट के कीड़े मारता है लौंग की चाय। इसमें एंटी इन्फ्लेमेंटरी कम्पाउंड होता है, जो शरीर से परजीवी हटाने का काम करता है। इससे पेट दर्द और डायरिया ठीक होता है।

साइनस इंफेक्शन दूर करे
साइनस इंफेक्शन दूर करे सीने में जकड़न या साइनस की समस्या में आप 1 कप गरम लौंग की चाय सुबह पी सकते हैं। इससे कफ साफ होता है और शरीर गर्म होता है।

मसूड़ों और दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाए
मसूड़ों और दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाए अगर मसूड़ों और दांतों में दर्द हो तो गरम लौंग की चाय से कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और झट से आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
