Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
डिजिटल डिटॉक्स क्या है और मेंटल हेल्थ के लिए यह क्यों ज़रूरी है, एक्सपर्ट से जानें
What is a Digital Detox: पिछले कुछ वर्षों में यह शब्द खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाओं में सुर्खियों में रहा है। युवाओं में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग से मानसिक तनाव, चिंता और नींद में समस्या जैसी परेशानियाँ बढ़ रही हैं।
डिजिटल डिटॉक्स एक प्रक्रिया है, जिसमें हम अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खासकर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाते हैं।डिजिटल डिटॉक्स से मानसिक शांति मिल सकती है, जैसे बेहतर नींद, तनाव में कमी और सामाजिक जीवन में सुधार। इससे बचने के लिए हमें स्मार्टफोन के उपयोग में संतुलन बनाए रखना चाहिए और दिन में कुछ घंटे डिजिटल डिटॉक्स के लिए निर्धारित करना चाहिए।

डिजिटल डिटॉक्स क्या है?
डिजिटल डिटॉक्स का मतलब है, डिजिटल उपकरणों, जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स से कुछ समय के लिए दूरी बनाना। आजकल इन उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। 2024 में स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई दिशा-निर्देशों और ट्रेंड्स ने डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ती चिंता को भी उजागर किया। इसके कारण लोगों ने अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है। डिजिटल डिटॉक्स का उद्देश्य उन लोगों को मदद करना है जो अपने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे हैं, ताकि वे मानसिक शांति, बेहतर नींद और वास्तविक जीवन में बेहतर संबंधों का अनुभव कर सकें।
डिजिटल डिटॉक्स क्यों हैं जरूरी?
डिजिटल डिटॉक्स इसलिए जरूरी है क्योंकि आजकल लोग स्मार्टफोन और लैपटॉप पर अत्यधिक समय बिता रहे हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। मनोचिकित्सक अंकिता प्रियदर्शिनी बताती है कि इसका कारण डिप्रेशन, नींद की समस्याएं, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स और आलस में वृद्धि है। इन डिजिटल उपकरणों से कुछ समय की दूरी बनाकर हम मानसिक शांति, बेहतर नींद और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ सकते हैं। डिजिटल डिटॉक्स हमारी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है।
नींद भी है एक समस्या
नींद सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है, क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करती है। डिजिटल डिटॉक्स का नींद से सीधा संबंध है। ज्यादा समय तक स्मार्टफोन और अन्य डिजिटल डिवाइसों का उपयोग करने से नींद में कमी आती है। नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।
स्क्रीन से दूरी है जरुरी
ज्यादा समय तक मोबाइल फोन या अन्य स्क्रीन पर बिताने से तनाव और डिप्रेशन बढ़ रहा है। हमारा दिमाग जो कुछ भी देखता है, उसे स्टोर करता है और उसी तरीके से प्रतिक्रिया करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। डिजिटल डिटॉक्स तनाव और स्ट्रेस से राहत के लिए जरूरी है।
डिजिटल डिटॉक्स के लिए कुछ टिप्स हैं जरुरी
- डिवाइस के उपयोग का समय निर्धारित करें।
- रात को सोने से 2 घंटे पहले फोन का उपयोग बंद करें।
- सोशल मीडिया पर समय सीमित करें, और किताबें, अखबार या मैगजीन पढ़ने का आदत डालें।
- इन कदमों से मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
