Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Kolkata Rape Case: इस बीमारी से जूझ रहा है कोलकाता डॉक्टर रेप केस का आरोपी, नहीं रहता है खुद पर कंट्रोल
Kolkata Rape Case Suffreing from this Mental Disorder: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले में सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया था। अब इस टेस्ट से जुड़ी रिजल्ट के कुछ जानकारी सामने आई है। इस टेस्ट के दौरान संजय से कई सवाल किए गए थे।
आरोपी के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के पूछे गए। जिसके बाद आरोपी के साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट्स ने यह आंकलन किया है की संजय SATYRIASIS Hypersexuality नाम की एक बीमारी से ग्रसित है। ये एक तरह की मानसिक बीमारी होती है, जिसमें व्यक्ति सेक्स एडिक्ट हो जाता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

क्या है सैटायरासिस हाइपरसेक्सुअलिटी ( What is SATYRIASIS Hypersexuality)
सैटायरासिस हाइपरसेक्सुअलिटी का मतलब होता है सेक्स एडिक्ट या यौन इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं होना। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के दिमाग में हमेशा गंदे ख्याल की आते हैं। ऐसे व्यक्ति यौन संतुष्टि के लिए किसी हद तक जा सकते हैं इसके लिए उन्हें अफसोस भी नहीं होता है। टेस्ट में सामने आया है कि संजय की प्रवृति वाश्विक है यानी कि वह सेक्स एडिक्ट है। रेप के आरोपी ने टेस्ट के दौरान यह भी बताया की वो अक्सर रेड लाइट एरिया जाता रहता है।
लक्षण
- हर समय दिमाग में सेक्स को लेकर ही ख्याल आना।
- यौन इच्छाओं पर कम नियंत्रण होना।
- अश्लील कंटेट देखना या पढना।
- जोखिमों को जानते हुए भी असुरक्षित यौन गतिविधियों में लिप्त होना।
- अत्यधिक हस्तमैथुन करना।
- यौन ज़रूरतें पूरी न होने पर बेचैनी महसूस करना
इलाज
एक्सपर्ट के मुताबिक सैटायरासिस हाइपरसेक्सुअलिटी डिसऑर्डर के मामले में इस बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टर काउंसलिंग और दवाओं की मदद से इसको कंट्रोल करते हैं। हाइपरसेक्सुअलिटी डिसऑर्डर से बचाव भी कुछ हद तक हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति में यौन इच्छा सामान्य से ज्यादा है तो उसको इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति को नशे की लत भी है तो सबसे पहले उस पर नियंत्रित करना जरूरी होता है। क्योंकि ये चीजें ब्रेन में केमिकल इंबैलेंस का कारण बनती हैं और इस वजह से ऐसे डिसऑर्डर होने का रिस्क रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications