Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
मार्केट में इन दिनों लिक्विड नाइट्रोजन से तैयार होने वाले स्मोकी बिस्किट का बच्चों में खूब क्रेज हैं। मेले में इस तरह के बिस्किट ज्यादा देखने को मिलते हैं। हाल ही में कर्नाटक के एक मामले ने इन बिस्किट की तरफ ध्यान लोगों का ध्यान खींचा है। जहां इसे खाने के बाद एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई।
सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि बच्चा एक धुंआ निकलते हुए बिस्किट को खा लेता है जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाती है ओर वो दर्द से तड़पने लगता हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये स्मोक बिस्किट क्या होते हैं और यह इसमें इस्तेमाल होने वाला लिक्विड नाइट्रोजन कैसे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं?

क्या होते हैं स्मोक्ड बिस्किट?
नाम से आपको पता चल रहा होगा कि स्मोक्ड बिस्किट को खाते ही मुंह से धुंआ निकलने लगता है जैसे स्मोकिंग के बाद निकलता है। जैसे लोग इस बिस्किट खाते है उनके मुंह से सिगरेट की तरह धुआं निकलने लगता है। इसी वजह से इसे स्मोक्ड बिस्किट कहते हैं। कई लोग इसे लिक्विड नाइट्रोजन बिस्किट के नाम से भी बुलाते हैं क्योंकि इस बिस्किट को बनाने में इस केमिकल का इस्तेमाल होता है।
लिक्विड नाइट्रोजन के नुकसान
लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल आजकल कई रेस्त्रां और फूड आइटम्स में होने लगा है। फ्रोजन आइटम्स को ठंडा बनाए रखने के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल हाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि लिक्विड नाइट्रोजन नाइट्रोजन गैस है जिसे नेचुरल फॉर्म यानी गैसीय अवस्था से लिक्विड फॉर्म में कम से कम तापमान में रखकर तरल अवस्था में बदल दिया जाता है। इसे -196 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है। क्रायोथेरेपी और क्रायोजेनिक्स जैसी मेडिकल ट्रीटमेंट में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं।
हालांकि ये पूरी तरह सुरक्षित होता है लेकिन लापरवाही से इस्तेमाल करने की वजह से इसकी वजह से गले में दर्द और पेट दर्द जैसी शिकायत हो सकती हैं। इसका इस्तेमाल करते हुए बहुत ध्यान रखने की जरुरत हैं। सर्दी में इसका इस्तेमाल करने से सर्दी-जुकाम जरुर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
