Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
वायरल फीवर और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बीच क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें
Difference between bacterial infections and viral Fever : वायरल बुखार और बैक्टीरियल इंफेक्शन में अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि इनका इलाज अलग होता है। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर विवेक शर्मा के अनुसार, ठंडा या बदलता मौसम और कमजोर इम्यूनिटी बच्चों और बड़ों में बुखार का मुख्य कारण बनते हैं। वायरल बुखार वायरस के कारण होता है और इसके लक्षण हल्के बुखार, गले में खराश, और थकान हो सकते हैं। यह आमतौर पर 3-5 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है।
वहीं, बैक्टीरियल इंफेक्शन बैक्टीरिया के कारण होता है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, गले में सूजन, और संक्रमण वाली जगह पर दर्द शामिल हो सकते हैं। इसे एंटीबायोटिक उपचार की जरूरत होती है। सही निदान के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

बैक्टीरियल इंफेक्शन क्या है?
बैक्टीरियल इंफेक्शन बैक्टीरिया के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्या है, जो वायरल बुखार से अधिक समय तक रहता है। इसमें सिस्टेमिक लक्षण और किसी खास अंग से जुड़े लक्षण, जैसे गले में दर्द, चेस्ट पेन, पीलिया, पेशाब में जलन, या पॉटी में खून आना हो सकते हैं।
बैक्टीरियल इंफेक्शन की पुष्टि के लिए मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी होता है। इसके इलाज में विशेष एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। यह संक्रमण तेजी से नहीं फैलता और इसके फैलने की संभावना कम होती है।
यह इंफेक्शन आमतौर पर खराब पानी, संक्रमित भोजन, किसी इंफेक्टेड व्यक्ति से क्लोज टच, या वैक्सीन न लगने की वजह से होता है। सामान्य बैक्टीरियल इंफेक्शन में टॉंसिल्स, टाइफाइड, और यूरिन इंफेक्शन (यूटीआई) शामिल हैं।
वायरल बुखार क्या है?
वायरल बुखार एक संक्रमण है जो वायरस के कारण होता है और आमतौर पर थोड़े समय के लिए रहता है। यह बिना किसी खास टेस्ट या इलाज के अपने आप ठीक हो सकता है। वायरल बुखार के लक्षणों में जुकाम और खांसी हो सकते हैं, हालांकि ये हमेशा नहीं दिखते।
यह बुखार तेजी से संपर्क में आने वाले व्यक्तियों में फैलता है। ठंडा मौसम और कमजोर इम्यूनिटी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। वायरल बुखार में एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि यह बैक्टीरिया से नहीं, बल्कि वायरस से होता है।
हालांकि, कुछ वायरल बुखार जैसे स्वाइन फ्लू, कोविड-19, और डेंगू गंभीर हो सकते हैं और तुरंत चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो सकती है। वायरल बुखार से बचाव के लिए इम्यूनिटी मजबूत रखना और सावधानी बरतना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
