Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Variant of Monitoring: WHO की नई लिस्ट में शामिल हुआ NB.1.8.1, भारत को क्यों रहना होगा अलर्ट?
WHO Issues Warning on NB.1.8.1 Variant : कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया भर में चिंता का विषय बनता जा रहा है। अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और भारत जैसे देशों में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड के नए मामलों में तेजी को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट्स सामने आए हैं, जो तेजी से फैलते जा रहे हैं। हालांकि, पिछली लहरों की तुलना में हालात अभी उतने भयावह नहीं हैं, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

WHO की चेतावनी: सामने आए नए वैरिएंट्स
WHO के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट्स जैसे NB.1.8.1, JN.1 और KP.2 तेजी से फैल रहे हैं। ये सभी ओमिक्रॉन के ही सब-वैरिएंट्स हैं। NB.1.8.1 फिलहाल चीन, अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में तेजी से फैल रहा है, जबकि भारत सहित कई देशों में NB.1.8.1 और LF.7 के मामले भी सामने आए हैं। भारत में इन वैरिएंट्स के कारण संक्रमण दर में बढ़ोतरी देखी गई है।
क्या होता है Variant of Monitoring?
WHO ने कोविड महामारी के दौरान वायरस के वैरिएंट्स को तीन श्रेणियों में बांटा है:
Variant of Concern (VOC)
Variant of Interest (VOI)
Variant under Monitoring (VUM)
NB.1.8.1 को पहले Variant of Interest के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन अब इसे बदलते रूपों और बढ़ते जोखिम को देखते हुए Variant of Monitoring की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि इस वैरिएंट पर सतत नजर रखने की आवश्यकता है क्योंकि इसमें भविष्य में चिंता का कारण बनने की संभावना है।
Variant of Interest और Variant of Concern में अंतर
Variant of Interest वह वैरिएंट होता है जो कई देशों में तेजी से फैल रहा होता है और उससे मूल स्ट्रेन की तुलना में अलग या गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
Variant of Concern में वे वैरिएंट्स आते हैं जो तेजी से फैलते हैं, गंभीर बीमारी पैदा कर सकते हैं, मृत्यु दर बढ़ा सकते हैं और वैक्सीन या पूर्व संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज को निष्क्रिय कर सकते हैं। यानी ये वैरिएंट्स ज्यादा घातक माने जाते हैं।
भारत में स्थिति कैसी है?
भारत में भी बीते कुछ हफ्तों में कोरोना के केस बढ़े हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर मरीजों को हल्के लक्षण जैसे खांसी, बुखार, गले में खराश आदि महसूस हो रहे हैं। गंभीर मामलों की संख्या बहुत कम है और बहुत कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी है।
भारत में अब तक बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ और बूस्टर डोज मिल चुकी हैं। इसके साथ ही, लोगों में हर्ड इम्यूनिटी भी विकसित हो चुकी है, जिससे स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
WHO की गाइडलाइन क्या कहती है?
WHO ने सभी देशों को अपने निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की सलाह दी है। इसमें टेस्टिंग, रिपोर्टिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है ताकि नए वैरिएंट्स का समय पर पता लगाया जा सके। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जैसे:
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर जाएं।
- हाथों को नियमित रूप से धोते रहें।
- लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाएं और आइसोलेशन का पालन करें।
- इम्यूनिटी कमजोर होने पर बूस्टर डोज़ लगवाएं।
बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान
भारत में कोरोना की वर्तमान स्थिति फिलहाल गंभीर नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार व्यक्तियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या सांस की तकलीफ वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। उन्हें भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहिए और जरूरी हो तो घर में ही रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications