Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
पैंक्रियाज का कैंसर को क्यों कहते हैं साइलेंट किलर, इस घातक बीमारी के इन लक्षणों को हल्के में न लें
Pancreatic Cancer : कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसकी वजह से लाखों लोग हर साल अपनी जान गंवा देते हैं। इन्हीं कैंसर में से एक है पैंक्रियाटिक कैंसर जिसे साइलेंट किलर भी बोला जाता है। जानते हैं क्यों इस कैंसर को सबसे घातक माना जाता है।
पैंक्रियाटिक कैंसर पेट के निचले हिस्से (अग्न्याशय) के पीछे वाले अंग में होता है जो काफी खतरनाक कैंसर है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार इस घातक कैंसर के कोई शुरुआती लक्षण नहीं होते हैं, जिस वजह से शुरुआती स्टेज पर इसके बारे में मालूम चलना मुश्किल होता है।

इस वजह से खतरनाक कैंसर की श्रेणी में रखा जाता है। आइए जानते हैं इस कैंसर के बारे में-
क्या है पैंक्रियाज?
पैंक्रियाज यानी अग्नाशय यह अंग पेट के ऊपरी हिस्से में पीछे की ओर बाईं तरफ मौजूद होता है। इसका मुख्य काम इंसुलिन हार्मोन बनाने के साथ ही इसके स्त्राव को नियंत्रित करने में मदद करना है। साथ ऐसे नेचुरल जूस का उत्पादन करता है जो स्टार्च और प्रोटीन जैसी चीजों को पचाने में मदद करता है।
पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचाने वाले लक्षणों को ध्यान में रखकर आप पेनक्रिएटाइटिस और पैंक्रियाज के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

पैंक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण
पेट दर्द की शिकायत : अगर आपको लंबे समय से पेट दर्द की समस्या हो रही है। यह दर्द पेट से पीठ की तरफ बढ़ रहा है तो आपको इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लंबे समय से हो रहा पेट दर्द पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत माना जा सकता है।
गैस या अपच: कई बार हम पेट में बनने वाली गैस को मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं। जिसकी वजह से कई बड़ी बीमारियों का पता नहीं चल पाता है। अगर आप अपच या गैस की समस्या झेल रहे हैं तो वो कई बार पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत भी हो सकता है। लंबे समय से गैस की तकलीफ से परेशान हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
शौच के रंग में परिवर्तन : अगर शौच के रंग में आपको परिवर्तन महसूस होता है। तो इस लक्षण को अनदेखा न करें। यह भी पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत है।
पीलिया : पैंक्रियाटिक कैंसर में बिलीरुबिन के निर्माण की वजह से त्वचा और आंखों का रंगपीला पड़ना। यह तब होता है जब ट्यूमर पित्त नलिकाओं को अवरुद्ध कर देता है।
त्वचा में सूखापन और खुजली: अगर आपको अचानक से पीलिया हुआ था उसके बाद अगर आप त्वचा में सूखेपन और खुजली की समस्या से ग्रस्त है तो इसे भी अग्नाशय यानी पैंक्रियाटिक कैंसर का संकेत माना जाता है।
वजन बढ़ना या घटना : पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है, खासकर, कमर के पास फैट होना भी इस खतरनाक कैंसर का लक्षण है। इसके अलावा अचानक वजन घटना भी इसकी एक वजह हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर भी पैंक्रियाटाइटिस कैंसर होने की तरफ से इशारा करता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले भी ब्लड प्रेशर का रेगुलर मॉनिटर करें।
इन चीजों से परहेज करें ?
पैंक्रियाटाइटिस के मरीजों को इन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, जैसे कि
- ऑयली और फ्राइड फूड
- वेजिटेबल ऑयल
- प्रोसेस्ड फूड्स
- रेड मीट
- प्रोसेस्ड बटर
- डेयरी आइटम्स
- अल्होकल
- स्मोकिंग
- सैचुरेटेड फैट
- बेकरी आइटम्स
- शुगरी आइटम्स
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
