Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
MRI स्कैनिंग के दौरान क्यों मना है ज्वेलरी पहनना? एक गलती से गई 61 साल के शख्स की जान
Why not to wear jewellery during MRI : मेग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग यानी MRI स्कैन एक बेहद संवेदनशील और उन्नत मेडिकल तकनीक है, जिसका इस्तेमाल शरीर के अंदरूनी अंगों, नसों और ऊतकों की साफ़ तस्वीरें लेने के लिए किया जाता है। MRI मशीनें शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र (मैग्नेटिक फील्ड) और रेडियो वेव्स की मदद से काम करती हैं।
इन्हीं कारणों से डॉक्टर या रेडियोलॉजिस्ट हमेशा मरीजों को यह निर्देश देते हैं कि MRI रूम में प्रवेश करने से पहले वह अपने शरीर से सभी धातु की वस्तुएं जैसे गहने, बालों की क्लिप, घड़ी, चश्मा, बेल्ट, सिक्के, क्रेडिट कार्ड, इम्प्लांट डिवाइस या कोई भी मेटल से बनी चीज़ें उतार दें।

एक लापरवाही बनी जानलेवा
हाल ही में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित नैसाउ ओपन MRI में एक 61 वर्षीय व्यक्ति की जान एक मामूली सी गलती के चलते चली गई। वह MRI कराने अस्पताल पहुंचा था, लेकिन गलती से ज्वेलरी और एक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ MRI रूम में चला गया। MRI मशीन में मौजूद शक्तिशाली मैग्नेट ने ऑक्सीजन सिलेंडर को तेजी से अपनी ओर खींच लिया, जिससे व्यक्ति को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। यह घटना इस बात की चेतावनी है कि MRI स्कैन के दौरान मेटल की चीजें किस कदर खतरनाक साबित हो सकती हैं।
क्यों होती है मेटल चीजों की मनाही?
MRI मशीन का चुंबकीय क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि वह मेटल की किसी भी वस्तु को खींच लेता है, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो। यह खिंचाव इतना तेज और अचानक होता है कि मरीज या टेक्नीशियन को गंभीर चोटें आ सकती हैं।
इसके अलावा धातु की चीजें MRI की इमेज क्वालिटी को भी बिगाड़ सकती हैं। अगर शरीर पर ज्वेलरी या कोई मेटल इम्प्लांट है, तो वह MRI इमेज में 'डिस्टॉर्शन' पैदा कर सकता है, जिससे सटीक डायग्नोसिस नहीं हो पाता।
MRI से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
सभी मेटल की चीजें उतारें : जैसे अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, बिंदी, बेल्ट, बालों की क्लिप, अंडरगारमेंट में लगे मेटल हुक आदि।
इम्प्लांट की जानकारी दें : अगर आपके शरीर में पेसमेकर, कृत्रिम जोड़, हियरिंग एड या कोई भी धातु से बनी चीज लगी है, तो डॉक्टर को पहले से सूचित करें।
कपड़े हल्के और कॉटन के पहनें : मेटल बटन, ज़िप या हुक से बचें।
डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें : कुछ MRI स्कैन से पहले खाने-पीने पर पाबंदी हो सकती है, खासकर जब कांट्रास्ट डाई का इस्तेमाल किया जाना हो।
पानी और दवाइयां : सामान्यतः स्कैन वाले दिन आप अपनी नियमित दवाएं और हल्का खाना ले सकते हैं, पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
