Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
अनियमित माहवारी से बचने के लिये घरेलू उपचार
जब किसी महिला को एक या दो महीने में केवल एक बार पीरियड्स होने लगे या फिर एक महीने में दो-तीन बार हो तो इसका मतलब है कि वह अनियमित महावारी से ग्रस्त है। यह उस महिला के लिये बहुत ही सीरियस समस्या है। इस समस्या से आगे चल कर नई शादी शुदा लड़कियां आसानी से मां नहीं बन पाती। इसके अलावा कई और भी स्वास्थ्य संबन्धी समस्याएं सामने आ सकती हैं। जितनी जल्दी हो सके इस समस्या से छुटकारा पाना चाहिये और हो सके तो प्राकृतिक इलाज ही करवाना चाहिये। घरेलू उपचार इस अनियमित महावारी से निपटने के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है।
एक बात जो आपको ध्यान में रखनी है वह यह है कि आपको यह समस्या क्यों हुई है, इसका पता भी लगाएं। अनियमित महावारी के कई कारण हो सकते हैं जैसे, पौष्टिक आहार ना लेना, जंक फूड का अधिक सेवन, स्मोकिंग, शराब, तनाव, वजन का तुरंत बढना या घटना, कीमोथैरेपी, प्रसव, गर्भपात या स्तनपान आदि। चलिये जानते हैं कि घरेलू इलाज से किस तरह से अनयिमित महावारी ठीक किया जा सकता है।

ऐसे करें प्राकृतिक उपचार -
- मसालेदार और गर्म खाद्य पदार्थ, फास्ट फूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों और ऐसे अन्य जंक फूड खाने से बचे क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। संतुलित और पौष्टिक आहार खाया जाना चाहिये। फल, अनाज, सब्जियां, मीट, दाल और डेयरी प्रोडक्ट जरुर खाएं।
- वजन कम करने के चक्कर में यदि आप नाश्ता या एक टाइम का खाना छोड़ देती हैं तो भी पीरियड्स पर असर पडे़गा। आपको तीन टाइम भोजन जरुर करना चाहिये।
- धनिया या सौंफ के बीज का काढा रोज दिन में एक बार पियें। इन सामग्रियों को रात भर पानी में भिगो कर सुबह पानी छान कर खा लेना चाहिये।
- रात को नीम की छाल को पानी में भिगो दीजिये। दूसरे दिन छाल को पानी से छान लें और इस पानी को दिन में 3 बार पीयें। इससे पीरियड्स समय पर होने लगेगा।
- आप अनियमित महावारी को गाजर और चुकन्दर के रस को पी कर भी ठीक कर सकती हैं। हर दिन 3 महीने तक इनके जूस को पीजिये और लाभ उठाइये।
- आप नींबू का रस और दालचीनी का पाउडर एक साथ मिला कर उसे रोजाना पी सकती हैं।
- दिन में दो बार एक चम्मच तिल का पाउडर खाइये।
- आप घर पर ऐसा सलाद बना कर खा सकती हैं जिसमें 2 चम्मच भिगोई हुई मेथी मिली हो।
- दिन में एक कप बटर मिल्क यानी मठ्ठा पीजिये, इसमें पानी भी मिलाइये।
- अंगूर का जूस भी पीरियड को नियमित कर सकता है।
- कच्चा पपीता और एलोवेरा का जूस पीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications