Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वेजाइनल वॉश खरीदने से पहले चेक करें ये 5 चीज़ें
हर महिला को अपने शरीर की सुंदरता और स्वास्थ्य पर जरुर ध्यान देना चाहिये, जिसमें खासतौर पर बात आती है योनि की। अगर इसकी साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया गया तो आपको इंफेक्शन तो होगा ही साथ में योनि में सूखापन, रैश और मूत्र पथ संक्रमण भी हो सकता है।
कई स्पेशलिस्ट महिलाओं को वेजाइनल वॉश यूज़ करने की सलाह देते हैं, जो योनि की सफाई के लिये प्रयोग किया जाता है। योनि को मात्र पानी और साबुन से धोना ही काफी नहीं होता है, बल्कि इसके लिये आपको एक अच्छे वेजाइनल वॉश की जरुरत पड़ती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बाजार से इसको खरीदने की सोंच रही हैं तो, इसमें ऐसी कौन-कौन सी चीज़ें होनी चाहिये जो जरुरी हैं।

तेज गंध वाले सेंट से दूर रहे
जिस वेजाइनल वॉश में तेज गंध होती है, उसमें कठोर रसायन होते हैं, जो वेजाइना की एलर्जी और जलन पैदा कर सकते हैं। आप चाहें तो हल्के खुशबू वाला वेजाइनल वॉश खरीद सकती हैं।
देंखें कि उसमें लैक्टिक एसिड हैं या नहीं
बरसों से महिलाएं कच्चे दूध का प्रयोग अपने नीचे के पार्ट को साफ करने के लिये कर रही हैं। यह आपके वेजाइना की pH वेल्यू को बैलेंस करता है। इसलिये हमेशा वेजाइनल वॉश खरीदते वक्त यह देंखें कि उसमे लैक्टिक एसिड है।
ग्लीसरीन होना चाहिये
ग्लीसरीन में एक तत्व पाया जाता है जो वेजाइना तथा उसके आस पास की जगहों में नमी भरता है और उसे हाइड्रेट रखता है। इससे वेजाइना में ड्रायनेस नहीं होती है तथा रूखी त्वचा से मुक्ती मिलती है।
Sodium Lauryl Sulphate भी होना चाहिये
यह आपको साबुन और शैंपू में मिलेगा जो कि बैक्टीरिया से मुक्ती दिलाता है और इंफेक्शन से बचाता है। लेकिन अगर यह ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाएगा तो इससे त्वचा पर रैश पड़ सकते हैं और उस जगह पर खुजली भी हो सकती है।
इसमें Capric Glyceride भी होना चाहिये
इसका काम है त्वचा में नमी भरना। एक अच्छे वेजाइनल वॉश में ग्लीसरीन के साथ साथ इस सामग्री का होना भी जरुरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
