Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पीरियड्स में ब्रेस्ट पेन हो तो आजमाएं ये 9 घरेलू नुस्खे
पीरियड्स के दौरान काफी सारी महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि उस दौरान हमारे शरीर में कई सारे हार्मोनल चेंज हो रहे होते हैं।
ब्रेस्ट में कड़ापन, दर्द और सूजन देख कर कई महिलाओं को शंका हो जाती है कि कहीं यह ब्रेस्ट कैंसर के संकेत तो नहीं।हार्मोनल बदलाव के अलावा भी कई ऐसी और भी चीज़ें हैं, जो ब्रेस्ट में दर्द पैदा कर सकती हैं, उदाहरण के तौर पर शरीर में पोषण की कमी, खराब खान-पान की आदत और बहुत ज्यादा तनाव।
अगर आपको भी अपने पीरियड्स के समय ब्रेस्ट में दर्द रहता है तो, हमारे बताए हुए घरेलू उपचार जरुर आजमाएं, आपको इससे जरुर राहत मिलेगी।

रेंड़ी का तेल
रेंड़ी के तेल को जैतून के तेल के साथ मिक्स करें और उससे अपने ब्रेस्ट को हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपको जरुर आराम मिलेगा।

गरम पानी से सिकाईं
गरम पानी के बरतन में एक साथ कपड़ा डाल कर उसे निचोड़ें और फिर उसको अपने ब्रेस्ट पर तब तक रखें जब तक कि वह कपड़ा गरम बरकरार रहे। ऐसा 10 मिनट तक करें। इस गर्मी की वजह से खून की धमनियां खूल जाएंगी और खून पूरे शरीर में प्रवाह करने लगेगा। इससे ब्रेस्ट का दर्द कम हो जाएगा।

बरफ का पैक
एक साफ कपड़े में कुछ बरफ ले लें, फिर इसे ब्रेस्ट पर रखें। इससे दर्द कम हो जाएगा क्योंकि खून की सिकुडी हुई धमनियां खुल जाएंगी।

सौंफ
सौंफ से सूजन और दर्द दोंनो ही चीज़ें कम हो जाएगी। आप इसे चाय की तहर ले सकती हैं। 1 कप पानी में थोड़ी सी सौंफ डाल कर उबालें और उसे छान कर पी लें।

पीपल की पत्तियां
एक पैन में पीपल की पत्तियां रख कर उस पर कुछ बूंद सरसों या जैतून का तेल डाल कर गरम करें। फिर इन गरम पत्तियों को ब्रेस्ट पर रख कर सिकाईं करें। इन पत्तियों से 4-5 बार सिकाई करें।

केला
केले में ढेर सारा पोटैशियम पाया जाता है, जिसको खाने से ब्रेस्ट में जमा रक्त प्रवाह करने लगता है और दर्द कम हो जाता है।

नारियल पानी
नारियल पानी में भी पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसे पीने पर दर्द कम हो जाता है।

अलसी के बीज
आपकी अपनी डाइट में रोजाना अलसी के बीजों को शामिल करना चाहिये। इन्हें खाने से दर्द में कमी आती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
ब्रॉक्ली और पालक जैसी सब्जियां शरीर में oestrogen level को कम करती हैं, जिससे ब्रेस्ट में दर्द कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
