Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या सच मुच मेनोपॉज होने के बाद कम हो जाती है महिलाओं में यौन इच्छा
अक्सर आपने सुना होगा कि बढ़ती उम्र की महिलाओं को सेक्स में कोई रूचि नहीं रह जाती है। दरअसल ऐसा उनके शरीर में आने वाले बदलावों के कारण होता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जिसे अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडीसिन में प्रकाशित किया गया था, महिलाएं, मेनोपॉज होने के बाद सेक्स में रूचि रखना बंद कर देती हैं क्योंकि उनके शरीर में उस प्रकार हारमोन और बदलाव नहीं होते हैं जो सेक्स ड्राइव को बूस्ट कर सकें।

इस अध्ययन को बढ़ती उम्र की 376 महिलाओं पर किया गया, जो पोस्ट मेनोपॉज फेज़ में थी और इन पर सेक्स को लेकर इच्छा के बारे में रिसर्च वर्क किया गया, जिसमें इन्हें कुछ प्रश्नावलियों को भरना था।
साथ ही बढ़ती उम्र की महिलाओं में कमर के आकार का बढ़ना, मधुमेह ग्रसित होना और हाइपरटेंशन में रहने के कारण भी सेक्स में बोझिलता लाने के लिए पर्याप्त कारण हैं।
इस बारे में कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के एमडी, सुसान ट्रॉम्पटर ने विस्तारपूर्वक बताया कि, बढ़ती उम्र की महिलाओं में सम्बंध बनाने की इच्छा की कमी होना स्वाभाविक है क्योंकि मेटाबोलिक सिंड्रोम में भारी बदलाव आ जाता है।
इस अध्ययन के दौरान, शोधकर्ताओं ने विभिन्न ह्दय सम्बंधी गतिविधियों और उनके प्रभावों को भी यौन स्वास्थ्य पर देखा। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की, क्या हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी बायपास और एनजाइन आदि का भी सेक्स हेल्थ पर पड़ता है या नहीं।
अध्ययन से यह काफी हद तक स्पष्ट हो गया है कि महिलाओं में मेटाबोलिक सिंड्रोम, कार्डियोवस्कुलर आउटकम के बजाय कोरोनरी आर्टरी बीमारी से ज्यादा सम्बंधित हो सकता है। हद्य सम्बंधी रोग, महिलाओं के सेक्स स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें ऐसा कर देती हैं कि वो सेक्स सम्बंधी गतिविधियों में रूचि लेना बंद कर देती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
