Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शादी शुदा महिलाओं के लिये फैट लॉस टिप्स
मजे की बात यह है कि आप को प्यार हो जाता है, उसके बाद आप शादी कर लेती हैं और फिर उसके बाद आपके कूल्हों पर 20 किलो की चर्बी चढ़ जाती है। शादी के एक साल के बाद ही महिलाओं का वजन धीरे-धीरे बढ़ना शुरु हो जाता है जो कि बड़ी ही आम सी बात है। आप जानती हैं कि व्यायाम करना आपके शरीर के लिये बहुत ही अच्छा है लेकिन रोजाना व्यायाम करने का समय ना मिल पाने की वजह से आप इसे कभी नहीं करती।
MUST READ: महीने भर में वजन कम करने की बेस्ट डाइट टिप्स
कई शादी-शुदा महिलाएं व्यायाम ना करने के एक से बढ़ कर एक बहाने निकालती हैं, जिसमें सबसे आम बहाना है कि उन्हें घर के काम से फुरसत ही नहीं मिल पाती। ऐसे ही कई और ढेर सारे बहाने हैं, जो महिलाओ को व्यायाम करने से रोकते हैं। आइये जाने क्या हैं वे बहाने और उनका तोड़।

मैं अपने बच्चे की देखभाल में बिजी रहती हूं
वजन कम करने मे अपने बच्चों की सहायता लें। उनके साथ खेलें और समय बिताएं। आप उनके साथ साइकलिंग, जॉगिंग, वॉकिंग, टैनिस या फिर वॉलीबॉल खेलें। आप बगीचे में उनके साथ फीसबी भी खेल सकती हैं।

परिवार की जिम्मेदारी मुझे व्यायाम नहीं करने देती
रोजाना व्यायाम आपको एक अच्छी मां बनाएगा। रोज के घर के कामों में आप अपने परिवार वालों का साथ मांग सकती हैं। आप अपने पति और बच्चे को खुद के साथ व्यायाम करने के लिये शामिल कर सकती हैं।

मैं बहुत ज्यादा थक जाती हूं, मेरे अंदर बिल्कुल शक्ति नहीं है
यदि आप बहुत ज्यादा थकी हैं तो वर्कआउट करने से पहले एक कप कॉफी पी लें। कैफीन आपको अंदर से तरो ताजा बना देगी। वर्कआउट करने से शरीर की थकान दूर हो जाती है।

मुझे व्यायाम करना बोरिंग लगता है
अगर आपको दौड़ना या वेट लिफटिंग बोरिंग लगता है तो उसकी जगह पर कोई दूसरा व्यायाम करें जो आप को अच्छा महसूस करवाता हो। आप म्यूजिक चला कर उस पर डांस भी कर सकती हैं। आप स्विमिंग या योगा आदि भी कर सकती हैं।

मैं तनाव और डिप्रेशन में हूं
व्यायाम आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है जिससे आपको मूड अच्छा बनता है। तो जब भी आप डिप्रेस हो तो व्यायाम करना ना भूलें।

मेरे पास समय नहीं है
रोजाना टीवी देखने, फोन पर घंटो बात करने या गॉसिप करने में अपना समय खराब करने से अच्छा है कि आप 45 मिनट खुद के शरीर के लिये निकाल लें। अगर आप अपने शरीर से प्यार करती हैं तो अपने लिये समय जरुर निकालें।

मैं कभी कटरीना जैसी नहीं दिख सकती तो बेकार में इतनी चिंता क्यूं करूं
हो सकता है कि आप कटरीना जैसी ना दिखें लेकिन आप अभी जैसी हैं उससे लाख गुना आकर्षक दिख सकती हैं। यदि आप रोजाना व्यायाम + हेल्दी खाना + 8 घंटे की नींद और तनाव से दूर रहेंगी, तो आपकी बॉडी टोन होगी, त्वचा अच्छी होगी, बाल स्वस्थ होंगे और खुद के अंदर आत्मविश्वास आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
