Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पीरियड्स की परेशानी में राहत देगें ये फूड्स
मासिक धर्म के दौरान, महिलाओं के शरीर में बहुत सारे परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से नमें कई मानसिक और शारीरिक बदलाव को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान भारी ब्लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
पीरियड्स के दिनों में पेट के निचले हिस्से में दर्द, कमर में दर्द और स्तनों में तनाव हो जाता है। अगर आप मासिक धर्म के दौरान इन सभी दिक्कतों को कम करना चाहती हैं तो आपको कुछ विशेष प्रकार के फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये फूड्स निम्न हैं:
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के बाद गर्भधारण का सही समय कब होता है?

1. दूध -
पीरियड्स के दिनों में कम से कम सुबह से शाम तक एक बार दूध का सेवन अवश्य करें। इससे आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाएगी और ऐंठन आदि में भी आराम मिलेगी।

2. बादाम -
पीरियड्स के दिनों में बादाम का सेवन अवश्य करें। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई, दर्द से राहत दिलाता है।

3. पत्तेदार साग -
मासिक धर्म के दौरान हरे पत्तेदार साग व सब्जी का सेवन अवश्य करें। इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि पेट दर्द, बदन दर्द और ऐंठन को कम कर देता है।

4. सेब -
सेब में ऐसे कई गुण होते हैं तो मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के शरीर को फायदा पहुँचाते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, महिलाओं के शरीर को मजबूती प्रदान करता है।

5. डार्क चॉकलेट -
डार्क चॉकलेट में एंटीआक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके सेवन से सूजन, जलन, दर्द और असहजता में भी आराम मिलता है।

6. केला -
केला में मैग्नीशियम और पौटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द, कब्ज और मूड स्वींग से राहत मिलती है।

7. फ्लेक्सी सीड -
अलसी को खाने से पीरियड्स के दिनों में काफी आराम मिलता है। इनमें ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है जिससे मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications