Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
पीरियड्स के दौरान भारी ब्लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
अधिकतर महिलाओं में पीरियड्स के समय अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या हो जाती है, जिसके चलने उनके शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिये अगर आप हार्मोनल दवाइयां लेती हैं, तो उसे बंद कर के असरदार घरेलू उपचारों का सहारा लेना चाहिये।
READ: मासिक धर्म से संबंधित साफ-सफाई के 10 टिप्स
अगर आप ने इस समस्या को इगनोर करना शुरु कर दिया तो, आप थकान, एनीमिया, मूड स्विंग और यहां तक कि सर्वाइकल कैंसर की भी शिकार हो सकती हैं।
अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, हार्मोनल असंतुलन, फाइब्रॉएड, पेल्विक में सूजन, थायराइड आदि। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी नहीं है और फिर भी ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो उसका कारण दवाइयों का सेवन भी हो सकता है।
READ: पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण
यदि आपको इन घरेलू उपचार के उपयोग से भी लाभ नहीं मिल रहा है और रक्तस्राव 7 दिनों से अधिक होता ही चला जा रहा है तो, आपको तुरंत ही स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाना चाहिये।

साबुत धनिया
आधे गिलास पानी में थोड़ी सी साबुत धनिया उबालिये। जब पानी हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे वैसे ही पी जाएं। इससे आप आपको काफी फायदा होगा।

इमली
इसमे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स हेाते हैं, जो खून को जमा देते हैं और ज्यादा ब्लीडिंग होने से रोकते हैं। अगर आपको लगे कि बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो एक इमली का टुकड़ा जरुर खा लें।

सिट्रस फल
विटामिन सी, ज्यादा ब्लीडिंग होने से रोकता है। मासिक धर्म के समय आप संतरे का जूस दिन में दो बार पी सकती हैं।

ब्रॉक्ली
हरी सब्जियों में विटामिन के होता है, जो ब्लड को जमने में मदद करते हैं। इसलिये जब ज्यादा ब्लीडिंग हो तो, अपने आहार में ढेर सारी हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।

मूली
मूली बडी ही आसानी से खून को जमाती है। मूली पकाते वक्त , इसमें मूली के पत्ते भी जरूर डालें। इस सब्जी को पीरियड्स के समय जरुर खाएं जिससे ब्लड फ्लो कंट्रोल में रहे।

आमला
आमला या आमले का जूस, भारी ब्लीडिंग को रोकता है। इस जूस को दिन में दो बार पियें और इस समस्या से हमेशा के लिये छुट्टी पाएं। जूस पीने के बाद थोड़ा सा नमक जरुर चख लें, जिससे आपका गला खराब ना हो।

पपीता
वैसे तो पपीता पीरियड्स होने में मदद करता है। लेकिन कच्चे पपीते के सेवन से पीरियड्स के दिनों में ज्यादा ब्लड फ्लो नहीं होता। इन दिनों में आप कच्चे पपीते के दो पीस खा सकती हैं।

सौंफ
आधे गिलास गरम पानी में मुठ्ठी भर सौंफ भिगोइये। फिर इस पानी को सौंफ सहित ही खाली पेट पी जाइये।

राई
40 ग्राम राई को पीस कर पावडर बना लें। 2 ग्राम राई पावडर ले कर उसे दूध के साथ दिन में दो बार खा लें।

दालचीनी
दालचीनी के टुकड़े को खौलते पानी में डाल कर पियें। या फिर दालचीनी का टिंचर भी दिन में दो बार, 3 ड्रॉप ले सकती हैं।

करेला
इस सब्जी को खाने से भी काफी लाभ मिरला है। यह सब्जी हैवी ब्लीडिंग को कंट्रोल कर सकती है।

एलोवेरा
एलोवेरा जूस दिन में दो बार पियें। इससे भी समस्या दूर होगी।

अदरक
आप अदरक को पानी में उबाल कर काढ़ा बना कर पी सकती हैं। इसके टेस्ट को बदलने के लिये इसमें शक्कर या शहद मिला लें। इसे दिन में तीन बार खाना खाने के बाद पियें।

ओमेगा 3
आपको यह विटामिन फिश ऑइल या अलसी के बीज से मिल जाएगा। यह काफी असरदार है।

कैसी हो डाइट
आपकी डाइट में ज्यादातर विटामिन और मिनरल्स जैसे, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम होने चाहिये। डाइट में ढेर सारे ताते फल और हरी सब्जियां शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
