Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्तनों के तनाव को कैसे करें दूर
स्तनों में तनाव कई कारणों से आ जाता है। किसी प्रकार की थेरेपी होने से, गांठ होने से, गर्भावस्था के दौरान, मासिक धर्म से पहले ऐसा होना सामान्य बात है। यह तनाव इतना ज्यादा होता है कि कई बार चलना भी मुश्किल हो जाता है।
भारी स्तन वाली महिलाओं को ये समस्या ज्यादा झेलनी पड़ सकती है। लेकिन ऐसा होने पर आप कुछ टिप्स को ध्यान में रखकर दर्द और खिंचाव को कम कर सकती हैं।

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद कर दें। दूध से बने उत्पादों का सेवन कम से कम करें और सॉय फूड को भी न खाएं। आर्गेनिक भोजन का ही सेवन करें। आप चाहें तो अलसी के बीच खा सकती हैं।

हरी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। हल्दी, ब्रोकली, स्प्राउट, कोलार्ड, काले आदि का सेवन करें। इनके सेवन से लीवर डिटॉक्सीफाई हो जाता है और तनाव कम हो जाता है।

अगर आपको स्तनों में तनाव के साथ-साथ पाचन सम्बंधी समस्या भी है तो आपको ऐसे फूड ग्रहण करने चाहिए जिनसे आपके शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा से ज्यादा पहुँचें। इससे बढ़ी हुई मात्रा में ओस्ट्रोजन फ्लश आउट हो जाएगा। मैग्नीशियम युक्त भोजन का सेवन करें।

अगर स्तनों में सूजन आ गई हो और दर्द हो रहा हो, तो आपके शरीर में हारमोन्स में काफी परिवर्तन आ रहे है। ऐसे में अपनी खुराक में एनीमल प्रोटीन को कम कर दें। कम से कम सुगर का सेवन करें। अच्छी गुणवत्ता का भोजन करें और विटामिन ई का सेवन अवश्य करें।

शरीर में आयोडीन की कमी की वजह से भी स्तनों में तनाव आ सकता है ऐसे में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा का सेवन करने के लिए सही सॉल्ट का इस्तेमाल भोजन में करें। सीवीड्स आदि का इस्तेमाल भी अपनी खुराक में कर सकते हैं।

चाय, कॉफी और शराब का सेवन, इस समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। ग्रीन टी पिएं। इससे आपके शरीर में हारमोन्स संतुलित रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
