Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उन दिनों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम को ऐसे कहे Bye-Bye
पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को न सिर्फ भयानक दर्द से गुजरना पड़ता है बल्कि हार्मोन्स में परिवर्तन और अन्य कारणों की वजह से उनकी त्वचा भी रूखी हो जाती है। आइए जानते है इस बारे में..
पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को न सिर्फ भयानक दर्द से गुजरना पड़ता है बल्कि हार्मोन्स में परिवर्तन और अन्य कारणों की वजह से उनकी त्वचा भी रूखी हो जाती है।
कई लड़कियों को इस बारे में जानकारी भी नहीं होती है लेकिन मेडीकल टिप्स पर ध्यान दें तो पीरियड्स के दिनों में त्वचा को दमकदार बनाएं रखने के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सामान्य त्वचा सम्बंधी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिनसे मासिक धर्म के दिनों में लड़कियों को दो-चार होना पड़ता है। डालें एक नज़र:-

1. दाने -
मासिक धर्म शुरू होने से ठीक पहले लड़कियों को चेहरे पर दाने निकलना शुरू हो जाता है क्योंकि शरीर में हार्मोन्स में परिवर्तन होने की वजह से सिबम के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो जाती है। ये बहुत दर्द करते हैं और इनमें पस भी पड़ जाता है। ऐसे में आपको इस पर एलोवेरा काटकर लगाना होगा, जिससे जलन काफी ह़द तक शांत हो जाती है।

2. मुरझा जाना -
इन दिनों में चेहरे की त्वचा बहुत डल लगती है। मासिक धर्म से पूर्व पीएमएस के दौरान भी ऐसा होता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप इन दिनों चेहर पर अच्छे से स्क्रब करें और डेड स्कीन को निकाल दें।

3. ड्राई फ्लैक्स -
त्वचा की ये दिक्कत बहुत ही कष्टप्रद होती है क्योंकि कई बार त्वचा भयानक फट जाती है। इस समस्या के उन दिनों में बचने के लिए आप पर्याप्त पानी पिएं और लिप बाम को होंठो पर लगाएं। साथ ही चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं।

4. चकते - उन दिनों में चेहरे पर चक
ते पड़ना आम बात है। इससे बचने के लिए आप किसी अच्छे मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो हाल्यूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करके भी देख सकती हैं। इससे स्कीन, प्लम्प अप हो जाती है।

5. डार्क सर्कल -
मासिक धर्म के दौरान रात में नींद सही से नहीं आती है। ऐसे में आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसके लिए आप अपनी खुराक सही रखें। पर्याप्त नींद लें। रात में न जगे और ई-बेस्ड क्रीम को प्रभावित भाग में लगाएं।

6. आंखों में सूजन -
आप इस दौरान कितना ही आराम क्यों न कर ले, लेकिन जब भी आप सोकर उठेंगी आपकी आंखों में सूजन जरुर होगी, इसलिए निश्चिंत रहिए ये बहुत ही आम सी बात है। सुबह आंखों के आसपास एक ठंडे चम्मच को लगाएं आपको राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
