Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
स्तनों के नीचे हो गए रैशेज से ऐसे पाएं छुटकारा

अगर शरीर की सही तरीके से देखभाल नहीं की जाएं तो बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन होना जाहिर सी बात है। स्किन में बैक्टीरिया पनपने में समय नहीं लगता है।
क्या आपको कभी महसूस होता है कि आपके ब्रेस्ट के नीचे रैश पड़ गए हैं, जिनमें काफी खुजली महसूस होती है? स्तनों के नीचे रैश पड़ना काफी आम समस्या है और यह ज्यादातर पसीने की वजह से होता है। इसके अलावा यह मोटापे की वजह से भी होता है। अगर स्तनों के नीचे रैशेज की समस्या हो गई है तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं।
इसके अलावा समस्याएं बढ़ने पर आप डॉक्टर की सलाह लें विशेष रूप से तब जब संक्रमण के लक्षण दिखाई दें। आज हम आपको स्तनों के आसपास रेशेज होने पर कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।

नारियल तेल
1 चम्मच नारियल तेल लें, उसे हल्का गरम करें, फिर उसे रूई से प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

एलोवेरा जैल
1 चम्मच एलोवेरा जैल में 5 बूंद ऑलिव ऑइल मिलाएं। फिर इसे रूई की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसकी पांच बूंद में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर के प्रभावित जगह पर मालिश करते हुए लगाएं। आप इसे नहाने के बाद या सोने से पहले लगा सकते हैं। त्वचा को इसे पूरी तरह से सोख लेने दें। कभी भी टी ट्री ऑइल को ऐसे ना लगाएं, नहीं तो प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

एप्पल साइडर
वेनिगर ½ कप एप्पल साइडर वेनिगर में 1 कप पानी मिलाएं। फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में भर कर हर 5 घंटे के बाद रैश पर स्प्रे करें। इसके अलावा आपको अपने कपड़ों को भी वेनिगर के घोल से धोना चाहिये जिससे बैक्टीरिया का खात्मा हो जाए।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से डेड स्किन हट जाएगी। आपको ¼ कप बेकिंग सोडा में आधा चम्मच सिरका मिला कर पेस्ट बनाना होगा। फिर इसे ब्रेस्ट के प्रभावित एरिया पर लगाएं और आधे घंटे के बाद पानी से धो कर पोछ लें।

हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में मिलाएं। इस घोल को मध्यम आंच पर गरम कर के ठंडा करें और फिर इस घोल से प्रभावित एरिया को दिन में दो बार धोएं।

लहसुन
लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरा होता है, जो कि रैश को दूर करने में मदद करता है। थोड़ी सी लहसुन को पीस कर रैश पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications