Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
काम पर भारी चीज़ें उठाने वाली महिलाएं बन सकती हैं बांझ
हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि जो महिलाएं अपने काम पर भारी वस्तुएं उठाती हैं उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है।
हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि जो महिलाएं अपने काम पर भारी वस्तुएं उठाती हैं उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है और यह उन महिलाओं के साथ ज़्यादा होता है जिनका वज़न या तो ज़्यादा होता है या उनकी उम्र ज़्यादा होती है।
ऐसा पता चला है कि जो महिलाएं ज़्यादा भार उठाती हैं उनमें उन महिलाओं की तुलना में जो बिल्कुल भार नहीं उठातीं, 8.8 प्रतिशत कम अंडे बनते हैं और 14.1 प्रतिशत कम अंडे परिपक्व होते हैं। और, रात को काम करने से या रोटेटिंग शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी कम होती है।

"हमारे शोध के अनुसार जो महिलाएं मां बनना चाहती हैं, उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि भारी वस्तु उठाने और रात की शिफ्ट में काम करने से उनपर क्या गलत प्रभाव पड़ सकता है," हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के प्रमुख ऑथर लीडिया मिन्गुएज़-अलार्कोन ने कहा।
भारी सामान उठाने और परिपक्व अंडे ना बनने की परिस्थिति का सामना मोटी और ज़्यादा उम्र की महिलाएं करती हैं जिनकी उम्र 37 साल से ज़्यादा है। पहले हुए शोध ने काम की समय सारिणी, काम पर होने वाले शारीरिक श्रम और प्रजनन की क्षमता को एक दूसरे से जोड़ा है।
"हमारा शोध ऐसा पहला है जो कहता है कि काम पर भारी सामान उठाने और रात को काम करने से अंडों की उत्पत्ती और गुणवत्ता पर असर पड़ता है ना कि गर्भाशय की उम्र बढ़ती है," हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के रिसर्च सहयोगी ऑड्रे गस्किंस ने जोड़ा।
नए शोध के लिए जो ऑक्यूपेशनल और एन्वायरोंमेंटल मेडिसिन जर्नल में छपा, टीम ने साल 2004 और 2015 के बीच करीबन 500 महिलाओं को परखा जो अमेरिका के मासचुसेट्स जेनरल हॉस्पिटल में बच्चे ना हो पाने के लिए ट्रीटमेंट करवा रही थीं। हालांकि, इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है कि भारी वजन उठाने से अंडे की गुणवत्ता पर असर क्यों पड़ता है।
जहाँ तक दिन में काम न करके रात की शिफ्ट में काम करने से अंडे की पैदावार में कमी की बात आती है तो ऐसा पाया गया है कि यह सिरकाडीयन रिदम डिसरपशन के कारण होता है, शोधकर्ताओं ने कहा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
