Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अलर्ट लेडीज! इन संकेतों से जानिए आपकी योनि में कुछ गड़बड़ है..

शरीर के बाकी हिस्सों की तरह वजाइना की देखभाल और हाइजिन मैंटेन रखना बहुत जरुरी होता है। कई महिलाएं वजाइना की साफ सफाई संबंधित मुद्दों पर बात करने से शर्माती हैं। हर महिला को अपने गाइनोकोलोजिस्ट से नियमित रूप से अपनी जांच करनी चाहिए।
योनि में एक नाजुक पीएच संतुलन होता है। आपके गलत साबुन का उपयोग करने से योनि का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है। इसके अलावा ऐसा बहुत कुछ है जो कि आपकी योनि के स्वास्थय को बिगाड़ सकता है।
20 वर्ष की आयु के बाद हर महिला को नियमित जांच की आवश्यकता होती है। एक अस्वस्थ योनि आपके प्रजनन और कामेच्छा को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक योनि में तनाव आपके साथी के साथ संबंध को प्रभावित कर सकता है और आपका आत्मविश्वास कम कर सकता है। हम आपको कुछ लक्षण बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आपकी योनि अस्वस्थ है।

यूरिन के दौरान जलन
पेशाब के दौरान जलन यूरिन इंफेक्शन का आम लक्षण है। यूटीआई से बचने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए ताकि सिस्टम से बैक्टीरिया को फ्लश किया जा सके।

अलग रंग का डिस्चार्ज
असामान्य रंग जैसे पीला, हरा, भूरा या सफेद रंग के असामान्य योनि स्राव के मामले में चिंता करने की जरूरत है। इस मामले में डॉक्टर से मिलें।

असामान्य रक्तस्राव
आपके पीरियड्स के बीच किसी भी तरह के स्पोटिंग या ब्लीडिंग की जांच होनी चाहिए। नियमित रक्तस्राव ग्रीवा कैंसर का लक्षण हो सकता है।

पेनफुल सेक्स
यूटीआई, स्किन इन्फेक्शन, जलन, आदि के कारण आपको सेक्स के समय दर्द हो सकता है। यह एंडोमेट्रिओसिस का संकेत हो सकता है।

ड्राईनेस
मेनोपॉज बाद ड्राईनेस की अधिक समस्या होती है क्योंकि इस दौरान एस्ट्रोजेन का लेवल गिरता है। इससे सेक्स के दौरान भी असुविधा हो सकती है।

त्वचा में घाव
आपको लैबिया और योनि के आसपास की त्वचा पर असामान्य फफोले या घाव पर नजर रखनी चाहिए। यह एक अनुपचारित एसटीडी के संकेत हो सकता है।

खुजली
खुजली एक इन्फेक्शन या एसटीडी का संकेत हो सकता है। इसका संभावित कारण यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है जो एंटीबायोटिक्स लेने से हो सकता है।

बदबू
अगर आपकी योनि से लगातार एक अजीब बदबू आ रही है, तो समझ लीजिए कि ऐसा वेजाइनल इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
