Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
योनि में खुजली, कही आपको डायबिटिज तो नहीं!
यूटीआई, एसटीडी, यीस्ट या फंगल इंफेक्शन, पीएच असंतुलन और तंग कपड़े पहनने की वजह से अक्सर महिलाओं को योनि में खुजली की समस्या होने लगती है। खुजली होने पर महिलाओं का ध्यान सबसे पहले किसी इंफेक्शन होने का अंदेशा होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि योनि में खुजली आना डायबिटिज का भी संकेत हो सकता है। जी हां, कई रिसर्च में मालूम चला है कि शरीर में होने वाले कई शारीरिक परिवर्तन की वजह से योनि में खुजली हो सकती है, जिससे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। योनि में खुजली डायबिटीज़ का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते है इस बारे में।

डायबिटीज़ क्यों होगी प्राइवेट पार्ट में खुजली
शरीर में जब ब्लड ग्लूकोज की मात्रा एकदम से बढ़ जाती है तो योनि के आसपास में यीस्ट इंफेक्शन बढ़ जाता है। इस वजह से योनि में प्राकृतिक पीएच संतुलन में गड़बड़ी हो जाती है और बैक्टीरिया का निर्माण होता है। जहां हानिकारक बैक्टीरिया जमा होकर योनि को स्वस्थ रखने वाले बैक्टेरिया को खत्म कर देते हैं। योनि में इंफेक्शन के इस चरण में खुजली, जलन, रैशेज़ होने लगते हैं। जब रक्त में ग्लूकोज या शुगर अधिक होती है तो बैक्टीरिया बढ़ने और पनपने लगते हैं। महिलाओं में योनि की खुजली आनुवंशिकी, प्रेगनेंसी, एस्ट्रोजन या गर्भनिरोधक गोलियों, सेक्स (जैसे, ओरल सेक्स) आदि के कारण हो सकती है।

डायबिटीज़ में वजाइनल इंफेक्शन
डायबिटीज में हो रही खुजली या संक्रमण को रोकने के लिए सबसे अच्छा तरीका है ब्लड शुगर को कंट्रोल करना है। इसके अलावा आप डॉक्टर से कंसल्ट करके कोई एंटिफंगल क्रीम या मरहम इस्तेमाल कर सकती हैं। आराम नहीं मिलने के हालात में डॉक्टर से पूछ कर कोई दवाई भी आप खा सकती है।
सेक्स के समय रखे खास ख्याल
मधुमेह के मरीजों के सेक्स पार्टनर्स के लिए एंटिफंगल ट्रीटमेंट की सलाह दी जाती है क्योंकि यह संक्रामक हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में, महिलाओं में योनि में इंफेक्शन या खुजली के इलाज के समय सेक्स हार्मोन, बैक्टीरिया और साफ-सफाई जैसी बातों पर भी ध्यान दिया जाता है। हालांकि, इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने का सबसे अच्छा तरीका ब्लड शुगर को नियंत्रित करना ही है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
