Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वेजाइना के साथ हो रही हैं ये सब चीज़ें तो तुरंत दिखाएं डॉक्टर को
महिलाओं की जिंदगी में ऐसी कई ढेर सारी परेशानियां आती हैं जिसे वह चुप चाप सह लेती हैं और बाद में जब वह बीमारी बढ़ जाती है तो मुसीबत हो जाती है। जब बता वेजाइनल इंफेक्शन की हो तो महिलाएं यह बात किसी को नहीं बताती । लेकिन आपको समझना होगा कि आपकी योनि काफी नाजुक होती है जिसे समय समय पर देखभाल की जरुरत होती है। आज हम योनि से जुड़ी कुछ समस्याओं की बात करेगे, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये और समय रहते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिये। आइये जानते हैं उसके बारे में....

1. पेशाब करते वक्त जलन, दर्द या फिर डिस्चार्ज
महिलाओं को पेशाब करने में उस वक्त परेशानी हो सकती है जब उनके वेजाइना में तेज दर्द या जलन महसूस होने लगे। इसके अलावा अगर डिस्चार्ज में कोई तेज गंध या फिर गाढा पीले रंग का कुछ निकलने लगे। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिये।
इसके अलावा वेजाइना से निकलने वाला डिस्चार्ज छाग दार भी हो सकता है। यह ईस्ट इंफेक्शन के कारण हो सकता है। अगर आपने डॉक्टर को तुरंत नहीं दिखाया तो यह मुसीबत काफी भयंकर साबित हो सकती है।
कई महिलाओं को पेशाब करते वक्त काफी जलन होती है। यह जलन यूटीआई का लक्षण भी हो सकता है। इसके लिये आपको ढेर सारा पानी या फिर एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करना शुरु कर देना चाहिये।

2. वेजाइना में सूजन और खुजली होना
इसके कई सारे कारण हो सकते हैं कि आपके वेजाइना में सूजन और खुजली हो रही हो। ज्यादातर बार यह एक नए अंडरवियर या डिटर्जेंट पाउडर के कारण होने वाली एलर्जी होती है। ऐसे संक्रमणों को एंटीहिस्टामाइन से ठीक किया जा सकता है
हालांकि, इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं जैसे, STI 'ट्रिचोनोनीएसिस' आदि, जो परजीवी के कारण होता है और आम तौर पर उन लोगों में होती है जो यौन सक्रिय हैं। यह परजीवी अत्यधिक खुजली का कारण बनता है। इसकी वजह से योनि में जलन और लाल रंग के चकत्ते भी पड़ सकते हैं। यदि अत्यधिक खुजली और एलर्जी की दवा लेने के बाद भी पीड़ा में कमी नही हो, तो आपको तत्काल एक चिकित्सक को देखने की ज़रूरत है। इसके अलावा हो सकता है कि डॉक्टर आपको और आपके पार्टनर को लैब टेस्ट करवाने के लिये सलाह दे, जिससे आप दोंनो एक दूसरे को इंफेक्शन ना फैला पाएं।
एक-दूसरे को फिर से संक्रमित करने से बचने के लिए आपको और आपके साथी को एक प्रयोगशाला परीक्षण प्राप्त करने के लिए कहा जाएगा

3. गांठ या योनि क्षेत्र के आसपास कोई चोट
योनि को छूने पर कोई गांठ जैसी महसूस हो रही है, जिसका आप पता नहीं लगा पा रही हैं तो, परेशान ना हों। अगर योनि में गांठ है तो यह एक आम सी सिस्ट हो सकती है जो कि बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है।
इस बात के लिये आपको डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं है और इसका इलाज घरूले तरीके से किया जा सकता है।
इस स्थिति को 'बर्थोलिन सिस्ट' कहा जाता है। हर महिला की योनि के अंदर दो बर्थोलिन ग्रंथियां होती हैं, जो तरल पदार्थ निकालती हैं, जो एक स्वस्थ चीज है। लेकिन कभी-कभी वो ब्लॉक हो जाती हैं और फूलने लगती हैं। सूजन जब ज्यादा हो जाती है तो महिला को बैठने या चलने में थोड़ी परेशानी हो जाती है। यदी यह पीड़ा बढ जाती है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। आपकी gynec सिस्ट को खोलने और ग्रंथि में भरे मवाद को बाहर निकालने के लिए छोटा सा चीरा लगाएगी।

4. सेक्स के बाद ब्लीडिंग होना
सेक्स के बाद मिहलाओं को ब्लीडिंग होने के कई ढेर सारे कारण हो सकते हैं। इसको मेडिकल शब्द में 'post-coital bleeding' भी कहते हैं। प्रेमेनोपॉज़ल महिलाएं आमतौर पर इसका अनुभव करती हैं और यह परेशानी 6-8 महीनों में कम की जा सकती है।
सेक्स के बाद एक महिला को रक्तस्राव क्यों हो सकता है, इसका एक और कारण है जैसे, STI क्लैमाइडिया हो सकता है। रजोनिवृत्ति या प्रसव के कारण योनि को नुकसान पहुंचने के कारण योनि में सूखापन आ जाता है। यह गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का एक सामान्य लक्षण भी होता है। यह बहुत जरुरी है कि आप जल्द से जल्द अपना इलाज करवाएं।
अक्सर महिलाएं वेजाइना से जुड़ी समस्याओं को यूं ही टाल देती हैं। लेकिन आपको समझना चाहिये कि आपकी योनि को अच्छी देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि वह काफी डेलीकेट होती है। इसलिए यदि आप इन चार योनि से संबंधित लक्षणों में से किसी एक को भी झेल रही हैं, तो कृपया जाकर अपने डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
