Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
वैजाइना से क्यूं आती है ब्रेड जैसी बदबू? जानें किन-किन कारणों से आती है ऐसी गंध
योनि से छोटी मोटी गंध का आना एक आम समस्या है। हालांकि, तेज योनि गंध किसी बात का कारण हो सकता है। आप नियमित नहाती हैं, हेल्दी डाइट लेती हैं, रेगुलर पैंटी को चेंज भी करती हैं लेकिन फिर भी आपको नीचे अजीम सी गंध आती है।
यह तब आपके लिये काफी शर्मनामक मामेंट हो सकता है जब आप अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट होने के लिये तैयार होती हैं।

आपको जान कर आशचर्य होगा कि हरी मिर्च, काली मिर्च यहां तक की प्याज और लहसुन जैसी खाने की चीज़ों से भी वैजाइना की बदबू बढ़ सकती है। ज्यादा मसालेदार खाने से कई महिलाओं को ये समस्या होती है। अगर आपको अपनी वैजाइना से बदबू आ रही है, तो आपके लिए जरूरी है कि पहले इसका सही कारण जानें।

1. किसी तरह का संक्रमण
योनि से गंध का सबसे सामान्य स्रोत एक संक्रमण है। इसमें यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण से लेकर सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीज़/इन्फेक्शन हो सकते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर के पास जाना और उनसे आप की जाँच करवा कर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसा कोई केस तो नहीं है। अगर आपको बहुत सा गाढ़ा सफेद स्राव होता है, तो आपको शायद एक यीस्ट संक्रमण है। इस के लिए दवा किसी भी मेडिकल स्टोर और किराने की दुकानों पर आसानी से पायी जा सकती है।

2. पीरियड्स की स्मेल
अगर आपको पीरियड्स हो रहे हैं तो खून जैसी गंध आना स्वाभाविक है। यह गंध पीरियड्स के कुछ ही दिनों पहले आने लगती है। जब आपका पीरियड ब्लड प्राकृतिक हवा के साथ मिलता है तो उसमें से गंध जरुर आएगी इसलिये परेशान ना हों। बहुत लंबे समय के लिए टैम्पोन और पैड ना बदल पाने की वजह से भी बदबू आ सकती है। इससे बचने के लिए उन्हें बार बार बदलें।

3. मीठी सी गंध आना
आज जो कुछ भी खाती हैं आपकी वैजाइना से वैसी ही स्मेल आने लगती है। रिसर्च में पाया गया है कि अनार, संतरे और पाइनएप्पल जैसे फलों को खाने से वैजाइना से स्वीट स्मेल आने लगती है। वहीं अगर आप खाने में लहसुन, प्याज और ब्रॉक्ली का ज्यादा सेवन करने लगती हैं तो एक गंदी महक आना शुरु हो जाती है।

4. कंडोम के रिएक्शन से आती है ब्लीच जैसी गंध
कई महिलाओं को कंडोम से एलर्जी होती है। कंडोम में एक किस्म का कंपोनेंट होता है जो कि वैजाइना में जा कर एलर्जी पैदा कर देता है। आप चाहें तो कुछ हफ्तों के बाद अपना कंडोम चेंज कर लें और फिर देंखे। आपको बाजार में ढेर सारे ऑपशन्स मिलेंगे।

5. सुगंधित बॉडी वॉश और साबुन का प्रयोग
गर्म पानी के साथ एक हल्के साबुन का उपयोग करना सबसे अच्छा है। साबुन जो बहुत कठोर हैं या बहुत सारे रसायनों और सुगंध से भरे होते हैं वह वास्तव में आपकी योनि से अधिक स्राव करा सकते हैं और बदबू को बढ़ा सकते हैं। आप अपने बालों को साफ करने के लिए साबुन का उपयोग जरुर कर सकती हैं लेकिन अपनी योनि से उसे दूर ही रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह के साबुन आपके शरीर के नाजुक संतुलन को गड़बड़ कर सकते हैं।

6. मछली जैसी बदबू आए तो
अगर आप शौच के बाद समुचित सफाई की प्रक्रियाएँ नहीं करती हैं, तो आप एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन से ग्रसित हो सकती हैं। पीछे से आगे साफ करना योनि में बैक्टीरिया का आवागमन और संक्रमण पैदा कर सकता है। आप आगे से पीछे या पीछे से आगे.. कैसे साफ करती हैं?

7. ब्रेड जैसी बदबू यानी फंगल इंफेक्शन
आपकी वैजाइना में थोड़ा बहुत ईस्ट तो होता ही है जो कि एक आम सी बात है। लेकिन हां यह बात तब गलत लगने लगती है जब वैजाइना से ब्रेड जैसी गंध आना शुरु हो जाए और वो भी वाइट डिस्जार्च के साथ। हो सकता है कि आपको फंगल इंफेक्शन हो चुका हो।

ये नेचुरल टिप्स काम आएंगे-
1. एप्पल साइडर वेनिगर
गरम पानी में 2 कप एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। उससे अपने शरीर को 20 मिनट तक भिगोएं।

2. बेकिंग सोडा
अपने नहाने के गर्म पानी में डेढ़ कम बेकिंग सोडा मिलाइये।
इसमें खुद को 20 मिनट के लिये भिगोइये और बदबू को दूर कीजिये।


3. दही
अगर आप रोजाना 2 कप दही खाती हैं तो भी आपका इंफेक्शन चला जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
