Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लेडीज! पर्सनल के साथ पैंटी की हाइजीन भी है जरुरी
पर्सनल हाइजीन हमारे डेली रुटीन का बहुत अहम हिस्सा होता है। पर्सनल हाइजीन में शरीर की साफ सफाई के अलावा डेली रुटीन में काम में लेने वाली चीजों की सफाई भी बहुत जरुरी होती है। इन्हीं में से एक होती है पैंटी की भी सफाई। जी हां, जिस तरह वजाइना की सफाई का ध्यान रखना जरुरी होता है, उसी तरह पैंटी की सफाई भी बहुत जरुरी होती है।
हम में से कई लड़कियां और महिलाएं पैंटी की साफ सफाई को लेकर ज्यादा अवेयर नहीं हैं। हम में से कई लोग पैंटी को लेकर कई तरह की गलतियां करती है। पैंटी की हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरुरी है क्योंकि ये हमारे शरीर के सबसे सेंसेटिव पार्ट को कवर करती है। इसकी साफ सफाई में थोड़ा सी भी लापरवाही हमारे सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए आज हम आपको पैंटी की हाइजीन से जुड़ी कुछ जरुरी टिप्स बता रहे हैं।

पैंटी सूती कपड़े की ही लें
सूती कपड़ा त्वचा के लिए अच्छी होती है। हालांकि सिल्क या सिंथैटिक कपड़े की पैंटी अधिक सैक्सी लगती है। किंतु इन पैंटी से हवा आरपार नहीं होती है, जिस से त्वचा रोग व इन्फैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि सिंथैटिक कपड़े की पैंटी खरीदनी ही हो तो उसे खरीदें, जिस के अंदर की लाइनिंग सूती कपड़े की हो।
अंडरवियर को किससे धोएं
विशेषज्ञों की मानें तो अंडरवियर को hypoallergenic detergent से धोना चाहिए क्योंकि ये डिटरजेंट खासतौर पर सेंसिटिव स्किन के लिए बनता है। इसमें किसी तरह की कोई खुशबू भी नहीं होती जिससे पैंटी पर कोई हानिकारक चीज़ नहीं रहती। पैंटी धोते समय पानी में ब्लीच का गलती से भी इस्तेमाल ना करें। पैंटी को ब्लीच से धोने से ना सिर्फ पैंटी का कपड़ा फटने लगता है बल्कि ऐसा करने से वहां की त्वचा भी फटने लगती है।
कितने दिन तक पहन सकते है एक पैंटी
पैंटी को एक दिन पहनने के बाद अगले दिन जरुर धोना चाहिए। लेकिन आप अगर पैंटी पहनकर वर्कआउट कर रही हैं तो उसके बाद पैंटी जरुर बदलें क्योंकि कसरत करते समय सबसे ज्यादा पसीना आता है और उसी पसीने वाले कपड़े को आप जितनी ज्यादा देर पहनती हैं उतना ज्यादा आपको बीमारियां होती हैं। एक पैंटी को तब इस्तेमाल करना छोड़ दें जब उसका इलास्टिक खराब होने लगे या कपड़ा फटने लगे। अगर आप एक पैंटी का इस्तेमाल 1-2 महीने से लगातार कर रही हैं तो आपको उसे फेंक देना चाहिए पैंटी इससे ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
धोते समय रखें इस बात का ध्यान
महिलाओं को पैंटी धोते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि उस में थोड़ा बहुत श्वेत प्रदर लगा है तो चिंता की बात नहीं पर यदि उस में बदबू भी है या वह गाढ़ा है या आप को रक्तस्राव लगा भी दिखता है तो फौरन स्त्रीरोग विशेषज्ञा से अपनी जांच करवाएं।
ध्यान से सुखाएं पैंटी को
पैंटी को आप कहीं भी सुखाने के लिए ना डालें। ऐसा करने से वजाइनल इन्फेक्शन या फिर यूरिनरी इन्फेक्शन का खतरा रहता है। पैंटी को जब आप किसी धूल वाली जगह पर सूखाने के लिए डालती हैं तो वो बेक्टिरिया के संपर्क में आ जाती है और उस पैंटी को जब आप दोबारा पहनती हैं तो आपको कई तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।
रात को सोएं पैंटी के बिना
रात को सोते समय पैंटी नहीं पहननी चाहिए. इस का कारण है कि सारा दिन नमी में रहने की वजह से इन्फैक्शन या जलन होना आम बात है। प्राइवेट पार्ट को रात में थोड़ी बहुत हवा लगनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
