Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पीरियड के दौरान होने वाले मुंहासे से बचने के घरेलू उपाय
आमतौर पर कुछ महिलाओं और लड़कियों को ये शिकायत होती है कि मासिक धर्म के दौरान ही मुंहांसे आते हैं जो कि मासिक धर्म खत्म होते ही वो साथ चले भी जाते हैं। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता हैं?
दरअसल इस दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोन के असंतुलन की वजह से त्वचा पर पाए जाने वाले कोष अत्यधिक तेल का रिसाव करते हैं, जिसके चलते मुंहांसे आते हैं। आज हम आपको अपने पीरियड्स के दौरान होने वाले मुंहासों से बचने के 10 उपाय बताने जा रहे हैं। पीरियड्स के पहले और दौरान लड़कियों में हॉर्मोनल चेंजेस आते हैं। इसके कारण भी पिंपल्स हो सकते हैं।

अधिक तैलीय होने के कारण..
चेहरे पर मुहांसे आने का एक प्रमुख कारण है त्वचा कई अधिक तैलीय हो जाना। तो अगर माहवारी के समय आपको मुहांसे आते हैं, तो इसका एक कारण यही हो सकता है। अगर आपकी त्वचा पीरियड के दौरान अधिक तैलीय हो जाती है, तो पहले से ही तैयार रहे और तैलीय त्वचा के लिए एक अच्छे फेस वाश से दिन में २-३ बार अपना चेहरा धोएं।

ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर यूज करें
अगर आपको रोज़ाना मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने की आदत है तो तेलीय मॉइस्चराइजर की बजाय आयल फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

दूध और दही न पीएं
इसके अलावा आप पीरियड आने से पहले दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन भी कम कर दें।

खूब पानी पीएं
अपनी त्वचा में प्राकृतिक रूप से नमी बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको शायद किसी बाहरी मॉइस्चराइजर की ज़रूरत ही न पड़े।

हैवी मेकअप न लगाएं
ऐसे बहुत से मौके हैं जब लड़कियों को मेकअप करने की ज़रूरत पड़ सकती है। लेकिन पीरियड्स के दौरान आने वाले मुंहासों से बचने के लिए हैवी मेकअप लगाने से परहेज करें। हैवी मेकअप आपके त्वचा के छिद्रों को भर देते हैं और उनमें पाए जाने वाले रसायन आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।

फल और सब्जियां
इसके अलावा आप ताज़ा फल और सब्जियों का भी सेवन करें। इससे आपकी त्वचा में तेल का रिसाव नियंत्रित रहेगा और आपको मुंहांसे भी नही आएंगे।

बॉडी डिटॉक्स कराएं
इसके अलावा आपके पेट का साफ रहना भी बेहद ज़रूरी है। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। अतः यदि आपका पेट साफ नहीं है तो मुंहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है।

बेंजोइल परॉक्साइड वाले प्रॉडक्ट लगाए
आप ऐसे फेसवॉश और क्लीनज़र का इस्तेमाल करें जिसमें विशेष रूप में सैलिसिलिक एसिड और बेंजोइल परॉक्साइड जैसे रसायन पाएं जाते हों। ऐसे तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाले तेल के रिसाव को हटाते हैं।


प्राकृतिक चीजों को मिलाकर लगाएं
इन सबके अलावा आप मुंहासों से बचने के प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल के रिसाव को नियंत्रित रखने के लिए आप निम्बू के रस को त्वचा पर लगायें। इससे आपको मुंहांसे आने कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications