Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
WOW! women's day पर सरकार ने लड़कियों के लिये लॉन्च किये बायॉडिग्रेडिबल सैनिटरी पैड
मुबारक हो! क्रेंद सरकार ने इस वर्ष के महिला दिवस पर सच मुच हमारी बहनों को जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। तोहफा यह है कि उन्होंने महिलाओं के लिए 100% बायॉडिग्रेडिबल सैनिटरी नैपकिन लॉन्च किया है। यह सेनेट्री नैप्किन हमारे पास मार्केट में 28 मई तक उपलब्ध होंगे। आपको यह जान कर बेहद खुशी होगी कि यह सैनिटरी पैड उन महिलाओं के बड़े काम आएंगे जो काफी गरीब तबके ही हैं और महंगे पैड नहीं खरीद सकती।

सरकार ने बायॉडिग्रेडिबल सैनिटरी पैड की कीमत 2.50 रुपए रखी है जो कि एक पैड की कीमत है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने इस बात को अपने अपने twitter handel पर ट्वीट कर के शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि सरकार ने इस 100% बायॉडिग्रेडिबल पैड्स को उन देश की महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुविधाओं से जोड़ने के लिये लॉन्च किया है जो गरीब होने की वजह से अभी भी गंदे कपड़े का इस्तेमाल पैड के रूप में करती आ रही हैं।

यही नहीं महिला दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे के रेलवे वुमेंस वेलफेयर सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन की ओर से भी एक बहुत ही अच्छी खबर है। अब जो महिलाएं पीरियड्स के दिनों में रेल यात्रा कर रही होंगी उन्हें भी वहां सेनेट्री पैड की मशीन लगी हुई मिलेगी। कल यानी बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सेनेट्री पैड की मशीनें लगाई गई है। आपको इन मशीनों में पांच रुपये का सिक्का डाल कर सेनेट्री पैड प्राप्त किया जा सकेगा। इन मशीनों में एक बार में लगभग 45 सेनेट्री पैड डाले जा सकते हैं।

आपको बता दें कि जब से बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज़ हुई है तभी से महंगे सैनिटरी पैड को लेकर देश कि महिलाओं ने सरकार से नाराजगी जताना शुरु कर दिया है। सेनेटरी नैपकीन पहले से ही महंगा था, महंगाई के दौर में हर महिला नैपकीन आसानी से नहीं खरीद पाती थीं। नए कर लग जाने से तो वह और भी महंगा हो गया है।

ऐसे में सेनेटरी नैपकीन का उपयोग मध्यवर्ग की महिलाएं तक नहीं कर पाएंगी, गरीब परिवार की महिलाएं तो इसे खरीदने की सोच भी नहीं सकतीं। खैर अब खुशखबरी सभी को मिल गई है इसलिये महिलाओं में इस बात को ले कर काफी उमंग है।

अगर आप भी गंदे पैड का इस्तेमाल करती हैं या फिर साफ सफाई का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखती हैं तो आज से ही सावधान हो जाएं। मासिक धर्म में बहने वाला खून शरीर से बाहर निकलते वक्त शरीर के सहज जीवों से दूषित हो जाता है। कम बहाव वाले दिनों में पसीने व आपकी योनि के जीवों के कारण आपका पैड नम रहता है। लंबे समय पर नम एवं गर्म स्थान में रहने से इन बैक्टीरिया की संख्या बढ जाती है।
जिस वजह से आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते तथा आपको यूरीनल इंफेक्शन व योनि संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अतः Periods के दौरान हर 6 घंटों में अपना पैड बदलें व टैम्पान को हर 2 घंटों में बदलें। यह नियम अधिक व कम बहाव दोनों प्रकार के दिनों पर लागू होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
