Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूटीआई इंफेक्शन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, न यूरिन रोकें न ही यौन संबंध बनाएं

यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं को होने वाली एक सामान्य प्रॉबल्म है। प्राइवेट पार्ट की सफाई न करने व सार्वजानिक टॉयलेट यूज करने के वजह से महिलाएं अक्सर यूरिन इंफेक्शन या यूआईटी की शिकार बन जाती है। यूटीआई में बैक्टीरिया मूत्रमार्ग से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच कर इंफेक्शन फैलाती है। इसके कारण कई बार ब्लैंडर में सूजन भी आ जाती है। यूटीआई के दौरान महिलाओं को खूब सम्भलकर रहने की जरुरत होती है।
इस दौरान की गई उनकी छोटी सी छोटी समस्याएं उनके लिए बड़ी तकलीफ बन सकती थी। आज हम आपको महिलाओं द्वारा की जाने वाली उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे।

आइए जानते है कि यूटीआई के दौरान कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
डॉक्टर के पास न जाना
अक्सर महिलाएं यूटीआई इंफेक्शन को बहुत हल्के से लेती हैं। खुद ही घरेलू उपाय अपनाने लगती हैं। कई महिलाएं इस इंफेक्शन की गंभीरता से न लेकर डॉक्टरों के जाने से बचती हैं। मगर समय रहते इस इंफेक्शन का इलाज न करवाया जाएं तो यह किसी गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती है।
तरल पदार्थ न खाना
यूटीआई की प्रॉब्लम होते ही महिलाएं तरल चीजें खाना बंद कर देती है क्योंकि उन्हें लगता है कि तरल चीजों का सेवन न करने से उन्हें बार-बार यूरिन नहीं आएगा। मगर यूटीआई में आप जितना ज्यादा पानी पीएंगी यह आपके स्वास्थय के लिएअच्छा होगा
कॉफी और शराब का सेवन
यूटीआई होने की स्थिति में महिलाओं को कॉफी और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ये बहुत ही स्ट्रॉन्ग होता है। कॉफी में मौजूद कैफीन औ रएल्कोहल में मौजूद मीथेन शरीर से पानी की मात्रा को सोख लेते हैं। जिस वजह से इंफेक्शन की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
एंटीबायोटिक्स बंद करना
यूटीआई होने के बाद महिलाएं अक्सर अपनी एंटीबायोटिक्स लेना बंद कर देती है। मगर किसी भी दवाई को लेने या बंद करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि यूटीआई जल्द खत्म होने वाला इंफेक्शन नहीं है अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो ये फिर से जल्द हो जाता है।
यौन संबंध न बनाएं
यूरिन इंफेक्शन होने पर पार्टनर के साथ भूलकर भी संबंध न बनाएं क्योंकि इससे आपका इंफेक्शन आपके साथी तक भी पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपको संबंध बनाते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पेशाब रोकना
यूटीआई में महिलाओं को यूरिन पास करते समय दर्द और जलन होती है। इसके कारण वह ज्यादातर पेशाब को रोकने की कोशिश करती है लेकिन यह गलत है। उन्हें किसी भी स्थिति में पेशाब नहीं रोकना चाहिए क्योंकि इससे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। पेशाब रोकने से पेट में भी दर्द बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
