Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अटेंशन लेडीज़, आपकी ये छोटी छोटी गलतियां कर देती है आपको बीमार
अब महिलाओं से भी जिम जाने, ऑफिस में ओवरटाइम करने के साथ अपने परिवार की देखभाल करने की अपेक्षा की जाने लगी है। ऐसी व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं सेहत से जुड़ी कई गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी पूरी सेहत ही खराब हो जाती है। महिलाओं को पता होना चाहिए कि अपनी सेहत को लेकर वो क्या गलतियां कर रही हैं।
सेहत को दुरुस्त रखना बहुत ज़रूरी है क्योंकि यही वो चाबी है जिससे आप अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा कर सकती हैं। काम के साथ-साथ परिवार के बीच तालमेल बनाने के लिए महिलाओं को अपने स्वस्थ शरीर की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।

आजकल महिलाएं अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती और इसी चक्कर में कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिससे उन्हें तकलीफ होती है। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो अकसर महिलाएं अपनी सेहत को लेकर कर बैठती हैं।
हाई हील पहनना
हाई हील पहनने से आपके पैरों को तो नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन अगर आप रोज़ हाई हील ही पहनती हैं तो इससे जोड़ों पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि कमर दर्द, अर्थराइटिस, कंधे की चोट, ऑस्टियोअर्थराइटिस, नर्व और बोन डैमेज आदि। ऐसा नहीं है कि आपको हील पहनना छोड़ देना चाहिए मगर कम ज़रूर कर देना चाहिए और रोज़ 1.5 ईंच से कम की हील पहनें और इंसोल पहनने की आदत डालें।
मेकअप लगाकर सोना
थके हुए घर पहुंचना और मेकअप के साथ ही सो जाना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। सोते समय स्किन पर मेकअप को लगे रहने देने से त्वचा के रोमछिद्रों में धूल-मिट्टी जम सकती है और वो बंद भी हो सकते हैं। आई मेकअप जैसे मस्कारा, आई शैडो और आई ग्लिटर से आंखों में जलन हो सकती है।
पर्याप्त नींद ना लेना
शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत ज़रूरी होता है। रात को रोज़ देर तक जागने और सुबह जल्दी उठने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। नींद की कमी की वजह से आपमें मोटिवेशन की कमी होने लगती है और आप थकान महसूस करने लगते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर और ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत ज़रूरी होता है।
इमोशनल ईटिंग
कई महिलाएं स्ट्रेस को दूर भगाने और अपने कंफर्ट के लिए खाती हैं। अगर आप भी इमोशनल ईटिंग करती हैं तो आपको इसे रोक देना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। ईमोशनल ईटिंग से उस समय तो आपकी भावनाएं नियंत्रित हो जाती हैं लेकिन ये आगे चलकर नुकसान पहुंचाती है। इससे आपकी डाइट हैबिट्स खराब हो सकती है और आप ओबेसिटी का भी शिकार हो सकती हैं।
एक्सरसाइज़ ना करना
रोज़ाना काम के बोझ़ की वजह से एक्सरसाइज़ तो जैसे हमारी ज़िंदगी से गायब ही हो गई है। हालांकि, नियमित व्यायाम से आप फिट और किसी भी चोट वगैरह से दूर रह सकते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको कड़ा व्यायाम करना है बल्कि आप सैर या साइक्लिंग या योग भी कर सकती हैं। इससे ह्रदय रोग, स्ट्रोक, कमर दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, डायबिटीज़ आदि का खतरा कम रहता है।
स्ट्रेस को नज़रअंदाज़ करना
एकसाथ कई काम करने की वजह से सिरदर्द, थकान, स्ट्रेस, इनसोमनिया आदि होना आम बात है। टेंशन का सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप इसका इलाज नहीं करती हैं तो ये आपको डिप्रेशन और तनाव जैसी सेहत से जुड़ी समस्या दे सकता है।
दांतों पर ध्यान ना देना
अगर आप अपने दांतों का ठीक तरह से ध्यान नहीं रखती हैं तो उन पर पीलापन चढ़ने लगता है। इसके बाद मसूड़ों में दिक्कत और सूजन शुरु होती है। दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से दांतों को ब्रश करें और मीठी चीज़ों का सेवन कम करें क्योंकि ये दांतों के एनेमल को नुकसान पहुंचाती है जिससे दांतों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
एक कटोरी सलाद
बाहर खाना खाते समय एक कटोरी सलाद काफी नहीं है। सच तो ये है कि रेस्टोरेंट में मिलने वाली सलाद कैलोरी और अनचाहे फैट से भरपूर होती है क्योंकि इसकी टॉपिंग में फ्राइड चिकन, क्रोटॉन्स सैलेड ड्रेसिंग का इस्तेमाल होता है। इसलिए आपको हाई फैट टॉपिंग जैसे चीज़, क्रोटॉन, बैकन क्रीमी सलाद ड्रेसिंग जैसे सीज़र और रैंच आदि को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।
ब्रा का गलत साइज़ पहनना
सभी जानते हैं कि महिलाएं ज़िंदगीभर गलत साइज़ की ब्रा पहनती हैं। ऐसी ब्रा कपड़ों पर असर डालती है और कई सेहत संबंधित दिक्कतें जैसे गर्दन में दर्द, ब्रेस्ट में दर्द और कमर दर्द का कारण बनती है। अगर आप भी टाइट ब्रा पहनती हैं तो आप अपने पॉश्चर और त्वचा के साथ गलत कर रही हैं।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपनी सहेलियों के साथ शेयर ज़रूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
