Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
GYM के दौरान गलत ब्रा पहनने से बिगड़ सकते है ब्रेस्ट की शेप, स्पोर्ट्स ब्रा खरीदते हुए रखें इन बात
जिम के दौरान सही ब्रा खरीदनी बहुत जरुरी होती है, वरना भारी भरकम एक्सरसाइज की वजह से आपके ब्रेस्ट साइज बिगड़ सकती है। आपके सही लुक के साथ-साथ बॉडी शेप के लिहाज से भी ब्रा का सही फिटिंग का होना जरूरी है।
आपकी फेवरिट जींस आपको परफेक्टली फिट आए इससे अगर आप नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं तो आपके लिए एक स्पोर्ट्स ब्रा भी उतनी ही अहमियत रखती है जितनी की नॉर्मल ब्रा। लिहाजा स्पोर्ट्स ब्रा खरीदने से पहले आपको कुछ बातें पता होनी चाहिए।
मगर स्पोर्ट्स ब्रा खरीदने से पहले सही नॉलेज़ नहीं है और न ही आसपास ऐसा कोई मौजूद है जिससे इसके बारे में पूछा जा सके। जिम के वक्त सही साइज़, शेप और वर्कआउट के लिए परफेक्ट ब्रा लेने के लिए आपके दिमाग में ढ़ेरों सवाल उठ रहे होंगे। आइए जानते हैं इन स्पोर्ट्स ब्रा के बारे में जिन्हें कई सारी जगहों पर पहना जा सकता है।

परफेक्ट फिटिंग
आपकी स्पोर्ट्स ब्रा की फिटिंग सही है या नहीं यह जानने के लिए इन बातों पर ध्यान दें। स्पोर्ट्स ब्रा ऐसी होनी चाहिए जो आपके अंडरआर्म्स, शोल्डर स्ट्रैप की स्किन को किसी तरह से न दबाए। ब्रा पहनने के बाद ब्रेस्ट सेंटर में होना चाहिए और पूरी तरह से कप्स में होना चाहिए। ब्रा, ब्रेस्ट को सपॉर्ट कर रही है या नहीं ये चेक करने के लिए उसे पहनकर जंपिंग करें या एक ही जगह पर थोड़ा दौड़ लें।

पैडेड ब्रा
ऐसे स्पोर्ट्स ब्रा जिनमें पैड लगे होते हैं एक्स्ट्रा सपोर्ट के लिए, इन्हें अपने कम्फर्ट के हिसाब से रिमूव भी किया जा सकता है. लेकिन हैवी वर्कआउट्स के लिए रिमूव ना करना ही बेहतर होगा।

सही साइज चुनें
अगर आपके स्पोर्ट्स ब्रा का साइज सही है तो आपको वर्कआउट का मैक्सिमम फायदा मिलेगा। लिहाजा स्पोर्ट्स ब्रा की नाप लेते वक्त अपने ब्रेस्ट के ठीक नीचे स्थित रिबकेज के आसपास के हिस्से की नाप लें और उसी के हिसाब से आपका बैंड साइज होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपका रिबकेज साइज 26 से 29 इंच के बीच है तो आपका बैंड साइज 30 होगा। इसके बाद ब्रेस्ट का साइज नापें। रिबकेज साइज और बस्ट साइज के बीच का अंतर आपके कप साइज- ए,बी,सी को डिफाइन करेगा।

कैसी एक्टिविटी करनी है?
स्पोर्ट्स ब्रा खरीदते वक्त आपने कभी देखा है कि उन पर लो इम्पैक्ट या मिडियम इम्पैक्ट लिखा होता है। इन टैग्स का मतलब उन वर्कआउट्स के है जो आप करती हैं। उदाहरण के लिए- अगर आप वॉकिंग या योग जैसा कोई लो इम्पैक्ट वर्कआउट कर रही हैं तो लो इम्पैक्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें। लेकिन अगर आप रनिंग, कार्डियो या जिमिंग करने की सोच रही हैं तो हाई इम्पैक्ट स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें।

ब्रा स्ट्रैप टाइप कैसे हो?
वैसे तो मार्केट में कई तरह के स्ट्रैप्स वाली स्पोर्ट्स ब्रा मिल रही हैं। क्रिसक्रॉस, टैंक टॉप, रेसरबैक आदि। लेकिन आपको किस तरह के स्ट्रैप वाली स्पोर्ट्स ब्रा खरीदनी है यह एक बार फिर आपके वर्कआउट और इंटेंसिटी वाले ऐक्टिविटी पर निर्भर करता है। चौड़े स्ट्रैप वाली ब्रा ज्यादा सपॉर्ट देती है लिहाजा हाई इम्पैक्ट वर्कआउट के लिए वाइड स्ट्रैप यानी चौड़ी स्ट्रैप वाली स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
