Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
महिलाएं रोजाना गर्भनिरोधक गोली के सेवन को याद रखने के लिए ना जाने क्या क्या तरीके अपनाती हैं। फोन में अलार्म से लेकर कैलेंडर पर मार्किंग तक करती हैं। मगर फिर रोजाना के कामकाज और भागदौड़ की वजह से कई बार महिलाएं अपनी ऑरल कॉन्ट्रसेप्टिव पिल लेना भूल जाती हैं। ऐसा होने पर उनके दिमाग में एक नई टेंशन शुरू हो जाती है। एक दिन भी दवा भूल जाने का मतलब है प्रेगनेंट होने का खतरा होना। महिलाओं द्वारा रोज रोज गर्भनिरोधक गोली लेने की परेशानी का हल वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया है।

क्या है वो आईडिया
दरअसल वैज्ञानिक एक ऐसी ऑरल कॉन्ट्रसेप्टिव पिल यानी गर्भनिरोधक गोली तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं जिसे सिर्फ महीने में एक बार लेना काफी होगा। इससे महिलाओं को रोज रोज दवा लेने की टेंशन से मुक्ति मिलेगी।

कैसे करेगी ये दवा काम
ये दुनिया में अपनी तरह की पहली ऐसी दवा होगी। महीने में सिर्फ एक बार ली जाने वाली गर्भनिरोधक गोली तैयार करने का काम किया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 से 5 साल में ये दवा बाजार में उपलब्ध होगी।
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग में परिवार नियोजन विशेषज्ञ बीट्राइस चेन ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी प्रणाली की खोज की है जिससे कई दिनों, हफ्तों या एक महीने तक पेट में दवा को रखा जा सकता है। वैज्ञानिक एक कैप्सूल में ही महीने भर की जरूरी गर्भनिरोधक आपूर्ती को बदल देंगे। ये दवा एक सितारे की तरह होगी जो पेट में जाकर परतदर परत खुलेगी। इस दवा की पैकिंग से हर रोज खुराक धीरे धीरे निकलेगी और शरीर को उतनी ही मात्रा में दवा मिलती रहेगी जितनी जरूरत होती है। इस तरह ये दवा पूरे महीने शरीर को सप्लाई दे सकेगी।

दवा पर काम जारी
फ़िलहाल वैज्ञानिकों का यह दावा अभी प्रोयोगिक स्तर पर है। जानवरों पर इसके प्रयोग का रिस्पांस सकारात्मक आया है। अभी इसे इंसानों के उपयोग लायक बनाने में थोड़ा समय लग सकता है। वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस शोध के लिए 13 मीलियन डॉलर यानी डेढ़ करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा कर चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
