Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पिछले 10 सालों में महिलाएं हुई ज़्यादा गुस्सैल, ये रहा इसके पीछे सबसे बड़ा रीजन
गैलप नामक संस्था के सर्वे के मुताबिक, पूरी दुनिया में पिछले एक दशक के दौरान महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले ज़्यादा गुस्सा आने लगा है। वहीं भारत की महिलाओं में गुस्से का स्तर दो गुना है, जो दुनियाभर की महिलाओं के गुस्से से डबल है। महिलाओं के बढ़ते गुस्से के बारें में वैश्विक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। गैलप के वर्ल्ड पोल ने 2012 से लेकर 2021 तक 150 देशों के करीब 12 लाख लोगों पर सर्वे किया। इस सर्वे से ये बात निकल कर सामने आई कि पिछले 10 सालों में महिलाओं का गुस्सा पुरुषों से बढ़ा है, पहले पुरुषों और महिलाओं के गुस्से का लेवल समान रहता था। लेकिन पिछले 10 सालों के दौरान महिलाओं में स्ट्रेस लेवल बढ़ने के कारण उनका गुस्से का लेवल भी बढ़ गया है।

महिलाओं में गुस्से का स्तर 40.6 फीसदी
सिर्फ भारत की महिलाओं का गुस्सा नहीं बढ़ा है, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महिलाओं के गुस्से में वृद्धि हुई है। ये गुस्सा दुनियाभर में महिलाओं के गुस्से से ज्यादा है। वहीं महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा गुस्सा भरा है।
सर्वे के मुताबकि, भारत के पुरुष में गुस्से का लेवल 27.8 प्रतिशत है, वहीं औरतों में उनके गुस्से का स्तर 40.6 फीसदी है।

पहले से ज्यादा महिलाएं अपने लिए आवाज उठाने लगीं
साइकोलॉजिस्ट इसकी सबसे बड़ी ये मानते हैं कि दुनियाभर की महिलाएं पहले से ज्यादा एजुकेटेड हो गई हैं, इसके साथ ही उनके नौकरी करने का परसेंट भी बढ़ा है। वो पहले से अधिक आत्मनिर्भल हो चुकी हैं। लेकिन जहां पर उनको उनका हक नहीं मिलता है, पुरूषों को बराबर उनको तवज्जो नहीं दी जाती है वहां पर उनके गुस्से का स्तर भी बढ़ने लग जाता है।
अब पहले से ज्यादा महिलाएं अपने लिए आवाज उठाने लगी हैं। अपना हक मांगने लगी हैं, और जब वो नहीं मिलता तो वो गुस्से के रूप में बाहर निकलता है।
'इंग्लैंड के' इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज' का सर्वे
साल 2020 में 'इंग्लैंड के' इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज' के द्वारा एक सर्वे में भी इसके बारें में सर्वे किया गया था। इस सर्वे के सामने आने के बाद, जब पूरी दुनिया में कोविड की वजह से लॉकडाउन था, उस दौरान घर के काम काज का सारा जिम्मा महिलाओं के उफर था। ज्यादा भार उन महिलाओं पर भी बढ़ा जो अपने पति या घर में कमाने वाले लोगों से ज्यादा कमाती थीं।
(कुछ इनपुट बीबीसी से)



Click it and Unblock the Notifications











