Latest Updates
-
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी
World COPD Day 2024: अस्थमा और सीओपीडी, दोनों ही है फेफड़ों की बीमारी, लेकिन अलग है लक्षण, जानें अंतर
World COPD Day 2024: दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां AQI 500 तक दर्ज किया गया है। इस जहरीले वातावरण में सांस लेना गैस चैंबर में सांस लेने जैसा है, जो 8-12 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति लंग्स पर गंभीर असर डालती है, जिससे चेस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इस धुएं के कारण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि ये तीनों बीमारियां अलग हैं, लेकिन इनके लक्षण और कारण मिलते-जुलते हैं, जिससे लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। इनमें सबसे सामान्य लक्षण सांस लेने में कठिनाई है, जो फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। आइए जानते हैं अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी के बीच का अंतर और कितना खतरनाक हो सकता है सीओपीडी की बीमारी?

अस्थमा
यह एक एलर्जिक समस्या है, इसे आम भाषा में दमा कहा जाता है, एक श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसमें सांस की नलियों में सूजन आ जाती है। इससे फेफड़ों तक साफ हवा नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है और सांस फूलने लगता है। यदि लक्षण गंभीर हो जाएं, तो अस्थमा का अटैक आ सकता है, जो मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है।
ब्रोंकाइटिस
यह वायुमार्ग (ब्रोंकस) की सूजन है। अगर यह कुछ दिनों या हफ्तों तक रहे, तो इसे एक्यूट ब्रोंकाइटिस कहा जाता है, जो आमतौर पर संक्रमण के कारण होती है। क्रोनिक ब्रोंकाइटिस लंबे समय तक रहती है, अक्सर धूम्रपान की वजह से।
COPD
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और सांस लेने में कठिनाई होती है। इसे कभी-कभी क्रोनिक ब्रोंकाइटिस भी कहा जाता है।
COPD के कारण फेफड़े धुएं, प्रदूषण, या धूम्रपान से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, और वायुमार्ग में कफ जमा हो सकता है। इससे फेफड़ों की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे सांस फूलने की समस्या होती है। कमजोर फेफड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। समय पर उपचार और सावधानी जरूरी है।
अस्थमा के लक्षण
- घरघराहट
- सीने में जकड़न
- खांसी, विशेषकर रात में
- सांस फूलना (अटैक के दौरान अचानक बढ़ता है)
सीओपीडी के लक्षण
- स्थायी सांस फूलना
- बलगम वाली खांसी
- थकावट
- शारीरिक गतिविधि के दौरान सांस लेने में कठिनाई
ब्रोंकाइटिस के लक्षण
- तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द
- खून की उल्टियां आना
- छाती में बलगम जम जाना, तेज खांसी आना
- सांस लेने में परेशानी होना
अस्थमा से कितना अलग है सीओपीडी?
सीओपीडी के लक्षण, जैसे खांसी, बलगम और सांस फूलना, लंबे समय तक बने रहते हैं और धीरे-धीरे गंभीर हो जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, अस्थमा में लक्षण ट्रिगर (जैसे प्रदूषण, धूल, या पराग) के कारण अटैक के रूप में आते हैं, जबकि सीओपीडी में ये लक्षण लगातार बने रहते हैं। सीओपीडी के लक्षण लंबे समय तक बने रहते है इस वजह से यह बीमारी अधिक खतरनाक हो सकती है, जिससे समय पर पहचानकर इसका इलाज करना बेहद आवश्यक है।
सीओपीडी को अर्ली डिटेक्ट करना है जरुरी
डॉक्टर दीपक यदुवंशी की मानें तो क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का अर्ली डिटेक्शन बेहद जरूरी है। समय पर लक्षणों को पहचानकर सतर्क होना और जांच कराना इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। सीओपीडी एक दिन में विकसित नहीं होती, बल्कि यह लंबे समय तक फेफड़ों की खराब स्थिति के कारण होती है।
सही समय पर इलाज न कराने से यह बीमारी खतरनाक हो सकती है, जिनमें लंग इंफेक्शन (जैसे फ्लू और निमोनिया), लंग कैंसर, हार्ट प्रॉब्लम, मसल्स और हड्डियों की कमजोरी, डिप्रेशन और एंग्जायटी शामिल हैं।
समय पर पहचान और इलाज से न केवल सीओपीडी को बढने से रोका जा सकता है, बल्कि इससे जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
COPD का इलाज और बचाव
COPD का इलाज लंबा चलता है क्योंकि यह एक क्रोनिक बीमारी है। इसमें फेफडो सूजन कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी स्टेरॉयड, इंफेक्शन से बचने के लिए एंटीबायोटिक, और गंभीर मामलों में सर्जरी की जरूरत हो सकती है।
ठंडे मौसम और प्रदूषण भी COPD को बढ़ाने के प्रमुख कारण हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रदूषण लंग कैंसर और COPD से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण है। इसके अलावा, कारखानों, फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट्स में बिना सुरक्षा उपायों के काम करने से भी इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications