Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
इस बॉडी को पाने के लिये शाहिद ने 15 दिनों तक छोड़ा था नमक और शक्कर का सेवन
1 दिसंबर को बॉलीवुड के जाने-माने हीरो शाहिद कपूर की फिल्फ पद्मावती रिलीज़ होने वाली है। अब इसका ट्रेलर भी सभी के सामने आ चुका है। ऐसे में शाहिद कपूर के चाहने वालों की नज़रें इस फिल्म केराजपूत राजा रावल रतन सिंह की ओर यानी शाहिद कपूर की ओर टिकी हुई है।
शाहिद, जो कभी शुरुआती दिनों में काफी पतले-दुबले हुआ करते थे, उनकी महनत आज अपनी बॉडी पर दिखाई देती है। आज शाहिद ने एक शानदार बॉडी बना ली है, जिसे देख उनके फैंस उनकी महनत की कद्रकरते हैं।

शाहिद ने फिल्फ पद्मावती के इस कैरेक्टर के लिये काफी जी तोड़ कर के मेहनत की है। इनके लिये यह शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था। बॉडीबिल्डिंग में मजबूत कंधों की बहुत जरुरत होती है, इसलिए शाहिद अपने वर्कआउट रूटीन में कंधों की एक्सरसाइज को लेकर काफी सचेत रहते हैं।
फिल्फ जगत वाले बताते हैं कि शाहिद ने इस रोल के लिये काफी ज्यादा महनत की है। स्टार ने 14 घंटे की बिजी शूटिंग के साथ साथ हमेशा 2 घंटे अपने वर्कआउट के लिये निकाले हैं। आइये देखते हैं कि शाहिद कपूर ने महाराजा रावल रतन सिंह की तरह बॉडी बनाने के लिये कितनी जी तोड़ महनत की है और उन दिनों इनकी डाइट कैसी रही होगी।
कैसी थी शाहिद की डाइट
शाहिद की बॉडी बनाने के लिये डाइट पर काफी जोर दिया गया। इनकी डाइट कैनेडा के शेफ Kelvin Cheung ने तैयार की थी, जो कि इनके वर्कआउट और बॉडी की जरूरत को ध्यान में रख कर बनाई गई थी। स्वीट नगेट्स जो कि कोकोनट मिल्क और 1 कटोरा आम इन्हे रेगुलर तौर पर खाने को बोला जाता था। शाहिद को आर्टिफीशियल शुगर ना खाने की सलाह दी गई।
हरी पत्तेदारा सब्जियां
ब्रॉक्ली, केल और पालक के साथ बींस और साबुत अनाज, जिसमें प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, वह सब इन्हें दोपहर के खाने में दिया जाता था।
40 दिन तक फॉलो की कडी डाइट
इन 40 दिनों में शाहिद ने एक काफी कडी डाइट का पालन किया, जिसमें उन्हें ब्राउन राइस और सब्जियां ही खाने को बोली गईं। 15 दिनों तक शाहिद ने नमक और शक्कर का पूरी तरह से त्याग कर दिया था।इसके अलावा शाहिद को मैक्सिकन रैप खाने को बोला गया जिसमें स्टमी सब्जियां होती थीं। शाहिद कपूर पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं लेकिन फिर भी अपनी मसल्स बढाने के लिये उन्होंने कुछ भी नॉन वेज नहींखाया।
कैसा होता था वर्कआउट
एक्टर ने 13 वीं सदी के राजपूत राजा के कैरेक्टर के लिये कठोर प्रशिक्षण लिया। अपने तंग कार्यक्रम के बावजूद भी वर्कआउट के लिये वो दो घंटे निकालते ही थे। अपनी फीजीक को सही रखने के लिये शाहिदप्रसिद्ध ट्रेनर समीर जौरा के साथ बूट कैंप के लिये भी गए। इस रिजाइम में उन्हें तलवार से लड़ने का ज्ञान और मार्शल आर्ट भी सिखाई गई। इसके अलावा इन्हें respiratory mask workout भी सिखाया गया जो कि खिलाडियों को सिखाया जाता है। यह उनके लिये होता है जो ज्यादातर समय मैदान में लंबे समय तक रहते हैं। यह सहनशक्ति और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications