Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चों का कमरा सजाते वक्त रखें सावधानियां

इन बातों का रखें ख्याल
1. बेड़ से सटी हुई दीवार पर कभी भी कोई भारी पेंटिग या फिर शीशा न लगाएं वरना बच्चे को खतरा हो सकता है।
2. बच्चों को बिजली के समान बहुत प्रिय होते हैं इसलिए रूम में बिजली का स्विच ऊपर की तरफ रखें और अगर नीचे है तो उसको कवर से ढंक कर ही रखें।
3. रुम में जितने भी लैंप या बिजली के तार हों उनको जितना हो सके उतना ऊपर लगाएं। तार शॉक प्रूफ ही चुने और अगर तार दीवार के अंदर से लगाया जा सके तो उसे अंदर ही फिक्स करवाएं।
4. कमरे की खिड़की में जाल या ग्रिल्ल लगवाएं जिससे बच्चे बाहर न निकल सकें।
5. बच्चा अगर बहुत छोटा हो तो उसके कमरे में भूल कर भी पिन, सूई, चाकू, माचिस या कैंची न रखें। कुछ बच्चे शैतानी करते वक्त इन सब चीजों में बड़ी रुची लेते हैं, इसलिए छोट पहुंचाने वाली वस्तुओं को उनसे दूर ही रखें।
6. बच्चे के कमरे में एक स्मोक अलार्म भी जरुर फिक्स करवाएं और साथ ही उसे समय समय पर चेक भी करती रहा करें, जिससे पता चले की वह सही प्रकार से काम कर रहा है या नहीं।
7. बच्चा अगर बहुत छोटा है तो उसकी किताबें और कपड़े उसकी लंबाई के हिसाब वाली अलमारियों में ही रखें। अगर ज्यादा ऊचाईं पर किताबें वगैरह रखी जाएगीं तो बच्चे को उन तक पहुंचने में मेहनत करनी पड़ेगी और हो सकता है कि उसको चोट भी लग जाए।
8. कमरे का फर्नीचर मजबूत होना चहिये इसके अलावा बेड या टेबल का किनारा बिल्कुल भी धारदार नहीं होना चाहिये।
9. कमरे को ज्यादा फैशनेबुन न बनाएं, यह जितना सिंपल रहेगा उसमें उतना ही साधारण समान लगेगा। जहां-जहां हो सके शीशे का प्रयोग न कर के प्लास्टिक का ही प्रयोग करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
10. बच्चों की आदत होती है कि वह जमीन में पड़ी किसी भी चीज को मुंह में डाल लेते हैं, इसलिए हमेशा कमरे की सफाई करती रहा करें।



Click it and Unblock the Notifications
